फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infection and mortality decrease in villages

गांवों में कोरोना संक्रमण और मृत्यु दर में आई कमी

Wed, 19 May 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Corona infection and mortality decrease in villages
गांवों में कोरोना संक्रमण और मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। संक्रमण में लगातार आ रही गिरावट अच्छा संकेत है। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। वे प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ लगातार गांवों का दौरा कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने एसपी राहुल शर्मा और एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत के साथ महम के गांव मोखरा, खरकड़ा व फरमाणा में स्थापित आइसोलेशन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए फील्ड व हेडक्वार्टर टीमें तैनात की गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर हेडक्वार्टर टीमें टेस्टिंग, इलाज व मेडिकल किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। प्रशासन ने 46 हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां कोरोना की संक्रमण और मृत्यु दर ज्यादा है। प्रशासन ने ग्रामीणों को घर जैसा माहौल उपलब्ध करवाने के लिए गांवों में ही आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए हैं। ताकि कोरोना संक्रमित लोग अपने गांव में ही एकांतवास में रहकर कोरोना का इलाज करवा सकें। उन्हें यहां घर का खाना भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। इन केंद्रों में हेडक्वार्टर टीमों द्वारा तापमान, ऑक्सीजन स्तर की जांच के साथ भाप देने का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आइसोलेशन सेंटर अस्पताल नहीं हैं, ये ऐसे संक्रमितों के लिए स्थापित किए गए हैं, जिनके घरों में आइसोलेशन के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहां रहने से संक्रमित अपने परिवार को संक्रमण से बचा सकते हैं। उपायुक्त ने कोविड केयर सेंटरों का दौरा कर पॉजिटिव लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

मोबाइल टावरों की अफवाह पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ लोग अपनी स्वार्थ के लिए मोबाइल टावरों की रेंज से संबंधित भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। जिला प्रशासन सचेत कर रहा है कि वे महामारी के इस दौर में ऐसी कोई भ्रांति न फैलाएं। प्रशासन ने भ्रामक प्रचार से संबंधित कुछ वीडियो पुलिस के साइबर सेल को सौंपे हैं। जल्द ही वे ऐसे असामाजिक तत्वों का पता लगाने में सक्षम होंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीमीटर की जांच की
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने खरकड़ा व अन्य गांवों में स्थापित किए गए आइसोलेशन सेंटरों में ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन स्तर जांच की। उपलब्ध दवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जन सेवा संस्थान के कोविड केयर सेंटर और आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने एसडीएम मेजर अहलावत और बीडीपीओ राजकुमार शर्मा को निर्देश दिए कि जहां भी ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, वहां हर व्यक्ति को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया जाए।
टीकाकरण के लिए आगे आएं ग्रामीण
उपायुक्त ने ग्रामीणों का आह्वान किया है कि वे कोरोना से बचाव को टीकाकरण के लिए आगे आएं। 45 साल के अधिक के लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवाएं। 18-45 साल के लोग टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाएं। सरकार ने रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू कर दी है। पंजीकरण के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इा वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
कोरोना का इलाज नहीं है हवन
उपायुक्त ने कहा कि हवन से वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है, पर इससे कोरोना का इलाज नहीं हो सकता। कोरोना संक्रमण से बचाव को सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें, संक्रमित होने के बाद पूरा इलाज करवाएं। कोरोना से बचाव को मास्क, दो गज की दूरी के अलावा नियमित रूप से हाथ साफ करें।

800 मेडिकल किट किए वितरित
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन को नई मेडिकल किट प्राप्त हुई हैं, जिनमें से करीब 800 वितरित की जा चुकी हैं। इनमें ऑक्सीमीटर, स्टीमर, थर्मामीटर, दवाएं आदि हैं। आइसोलेशन सेंटरों में रह रहे मरीजों के ये किट दी जा रही हैं। प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए हैं, जिन्हें सभी खंडों में वितरण के लिए भेज दिया गया है। जिले में आइसोलेशन सेंटर, बेड, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed