फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona found two lives and swallows, 99 infected

कोरोना ने दो जिंदगियां और निगलीं, 99 संक्रमित मिले

Mon, 14 Dec 2020 10:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Corona found two lives and swallows, 99 infected
पीजीआईएमएस में मौजूद डॉक्टर। - फोटो : rohtak
रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। सोमवार को शिव नगर के 63 वर्षीय व जनता कॉलोनी के 67 वर्षीय दो और बुर्जुगों को महमारी निगल गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 144 पहुंच गई है। जिले में 99 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनका आंकड़ा जिले में 11763 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में 1051 नए मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें वृद्ध, गृहणी, शिक्षक, विद्यार्थी, आईआईएम स्टाफ, पीजीआई स्टाफ, डॉक्टर, व्यवसायी, हरियाणा पुलिस के जवान शामिल हैं। इसके अलावा 4757 मरीजों को रिपोर्ट का इंतजार है। कोविड-19 के 657 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 33 अस्पतालों में भर्ती हैं तो शेष 624 घरों में आइसोलेट हैं। कोविड पॉजिटिव दर 5.30 प्रतिशत है। कोविड रिकवरी दर 93.20 प्रतिशत बनी हुई है। मरीजों के सैंपल लेने व जांच का काम जारी है। महामारी के फैलाव को देखते हुए कोविड-19 के नियमों की पालना करना जरूरी है। इसमें हाथ धोना, उचित दूरी रखना व मुंह मास्क लगाना मुख्य हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-1 और रामगोपाल कॉलोनी कंटनमेंट व बफर जोन घोषित
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने सेक्टर-1 व राम गोपाल कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन घोषित किया है। इसके लिए डीसी ने सोमवार को आदेश जारी किए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग की जाए, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में स्थित हर घर के प्रत्येक व्यक्ति की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। साथ ही प्रशासन का दावा है कि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं जैसे कच्चा राशन, दूध, दालें, दवाइयां, सब्जी आदि की घर द्वार पर डिलीवरी करवाई जाएगी। सब्जी, राशन, दालें, दूध आदि के अलग पैकेट तैयार किए जाएंगे तथा घर पर इनकी डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed