फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: 150 positives found in district, awaiting report on 1065

कोरोना : जिले में 150 पॉजिटिव मिले, 1065 को रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corona: 150 positives found in district, awaiting report on 1065
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले में 150 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 31 विद्यार्थी, 22 गृहिणी, 16 सरकारी कर्मचारी, 15 बुजुर्ग, 14 नौकरीपेशा समेत बैंक, व्यवसायी, निजी नौकरी, फार्मासिस्ट, दुकानदार, श्रमिक भी शमिल हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। यही नहीं 1065 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में 150 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 15068 पहुंच गया है। विभाग ने दिन भर में 1897 सैंपल लिए। इसके साथ ही अब तक लिए सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 52 हजार 56 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 35 हजार 923 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में 1158 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 29 अस्पताल में व 1129 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। संक्रमण दर 4.28 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.14 प्रतिशत है। महामारी से मरने वालों की सूचना नहीं है। यह आंकड़ा 176 ही है। इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। इधर, वैक्सीनेशन के लिए लगाए गए शिविरों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 1535 लोगों को पहली डोज लगाई। साथ ही 151 ने दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक लाख 18 हजार 474 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed