फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corno virus, divide in 50 house sector

कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति में जिले का कन्टेनमेंट प्लान तैयार, 50 घरों को बांटा जाएगा सेक्टर में

Fri, 10 Apr 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corno virus, divide in 50 house sector
रोहतक। जिले में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। पर देश भर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले का कन्टेनमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके तहत कोरोना पॉजिटिव के घर के तीन किलोमीटर के एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी आरएस वर्मा ने कहा कि माइक्रो प्लान में रोहतक का नक्शा और भौगोलिक स्थिति दर्शाई गई है। पॉजिटिव मरीजों की सूची के आधार पर कन्टेनमेंट जोन का निर्णय रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा लिया जाएगा। अगर सूची बनने में देरी होती है तो पॉजिटिव मरीज के तीन किलोमीटर का एरिया कन्टेनमेंट जोन बना दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कन्टेनमेंट जोन में संशोधन भी किया जा सकता है। इसके बाद शहरी इलाके में पांच किलोमीटर और गांवों में सात किलोमीटर की परिधि में बफर जोन बनेगा। कन्टेनमेंट जोन में पचास घरों को सेक्टर में बांटा जाएगा। उसी के आधार पर महामारी रोकने को गतिविधियां होंगी। हर सेक्टर पर नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। माइक्रो प्लान के तहत क्वारंटीन में रहने वाले लोगों को घर में ही थ्री लेयर मास्क पहनना होगा। उन्हें मास्क के सही प्रयोग और निपटारे के बारे में बताया जाएगा। परिजनों को भी सावधानियों और क्वारंटीन में रह रहे मरीज की देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर आशा वर्कर्स, एएनएम किसी काम में व्यस्त हैं तो रेडक्रॉस सोसाइटी, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस के वालंटियर काम करेंगेे। माइक्रो प्लान के तहत आशा व आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम पचास घरों का दौरा करेंगे। एक हजार की आबादी पर एक सुपरवाइजर मेडिकल अफसर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

चिह्नित की गईं कई टीमें
डीसी वर्मा ने बताया कि माइक्रो प्लान के तहत कई टीमें चिह्नित की गई हैं। जिनमें जागरूकता, सर्विलांस, सामग्री प्रबंध, हेल्थ केयर, ट्रबल शूटिंग, क्वारंटीन ड्यूटी, बिजली प्रबंधन, आवश्यक वस्तुओं के प्रावधान, शिकायत, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करने, प्रवासी मजदूरों के लिए आवास की व्यवस्था करने, अनुशासनात्मक, सूचना व तकनीकी, खाद्य सामग्री वितरण, हेल्पलाइन नंबर समन्वय, ट्रांसपोर्ट, आपदा प्रबंधन, वित्तीय राहत वितरण, प्रवासी मजदूरों के कल्याण, परामर्श व खर्च टीम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नोडल ऑफिसर लगाए
उपायुक्त ने बताया कि माइक्रो प्लान के तहत निगम क्षेत्र में प्रशासनिक और तकनीकी रूप से 15 नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। आरआरटी के तहत नौ डॉक्टरों को लगाया गया है, इस टीम के मुखिया सीएमओ होंगे। कोरोना महामारी के दौरान मांग के अनुसार आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स, एएनएम समेत कुल 705 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed