फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cooked food will now be available at Anganwadi centres, headquarters released the outstanding amount

Rohtak News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब मिलेगा पका हुआ खाना, मुख्यालय ने जारी की बकाया राशि

Wed, 13 Nov 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cooked food will now be available at Anganwadi centres, headquarters released the outstanding amount
12jjrp19- झज्जर। एक आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते बच्चे। स्त्रोत- विभाग
झज्जर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पका हुआ भोजन बच्चों को मिलने लगा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की बकाया राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जून 2023 से अब तक का ईंधन और पिसाई का पैसा जारी नहीं किया गया था। इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर कर्मचारियों ने भोजन पकाना बंद करवा दिया गया था। इसके बाद पात्रों को सूखा राशन वितरित करना शुरू कर दिया था। आंगनबाड़ी यूनियनों ने भी सरकार से मांग की थी कि उनकी बकाया राशि जारी की जाए, लेकिन पिछले लगभग 16 माह से यह राशि जारी नहीं की गई। अब जाकर यह राशि विभाग ने जारी की है। हर केंद्र को उसकी बकाया राशि के हिसाब से राशि भेजी गई है। अब केंद्रों पर बच्चों को भोजन पकाकर देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रों पर अब भी पूरा नहीं है राशन
जिले के अधिकतर केंद्रों पर अब भी राशन पूरा नहीं है। कहीं केवल पंजीरी है तो कहीं केवल चावल, गेहूं ही पड़ा हुआ है। केंद्रों पर पूरा राशन न होने के कारण कर्मचारियाें को उसे पकाने में भी दिक्कत आ रही है। कई बार राशन पूरा करने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से मांगी थी डिटेल
लगभग तीन माह पहले महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलों से उनके यहां के आंगनबाड़ी केंद्रों की बकाया राशि की जानकारी मांगी थी। कुछ समय पहले भी मुख्यालय की तरफ से कुछ माह की राशि जारी की गई थी, लेकिन अब जाकर पूरी राशि जारी की गई है।

वर्जन
मुख्यालय की तरफ से बकाया राशि जारी कर दी गई है। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन पकाकर दिया जाने लगा है।
- उर्मिल सिवाच, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed