फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cook was assaulted and mobile phone snatched

Rohtak News: कुक से मारपीट कर मोबाइल फोन छीना

Fri, 26 Jan 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cook was assaulted and mobile phone snatched
रोहतक। माॅडल टाउन में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक कैफे पर कुक का काम करने वाले नेपाली युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन छीन ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में नेपाल के जिले पहाड़ गंगा स्थित कपिलवस्तु निवासी सूरज ने बताया कि वह माॅडल टाउन में तिकोना पार्क के नजदीक कैफे में कुक का काम करता है। वीरवार दोपहर करीब 2 बजे पैदल शीला बाईपास की तरफ जा रहा था। रास्ते में निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो बाइक पर दो युवक आए और पीछे से गर्दन पकड़कर दबोच लिया। पेट में मुक्का मारा। जब तक वह संभल पाता, आरोपी मारपीट कर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। कैफे मालिक ने पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि फुटेज नहीं मिल सकी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed