फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cooch Behar Trophy...Match draw between Haryana and Hyderabad

Rohtak News: कूच बिहार ट्रॉफी... हरियाणा और हैदराबाद के बीच मैच ड्राॅ

Sat, 16 Nov 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy...Match draw between Haryana and Hyderabad
16jjrp16- झज्जर। निजी स्कूल के खेल ग्राउंड में चल रही कूच बिहार ट्राफी के मैच में हरियाणा और है
झज्जर। गुरुग्राम रोड स्थित निजी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया हरियाणा और हैदराबाद के बीच कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 का मैच ड्राॅ हो गया। हरियाणा की टीम मैच के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 250 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने आखिरी दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए, जिस वजह से मैच ड्राॅ हो गया।
विज्ञापन

आखिरी दिन बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम अपनी दूसरी पारी में 250 रनों पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की तरफ से दूसरी पारी में कृषांग सहरावत ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद की तरफ से दूसरी पारी में मलिक और वाफी कच्ची ने तीन-तीन विकेट लिए। इस दौरान हरियाणा की टीम ने हैदराबाद की टीम को 356 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम अपनी पारी में आखिरी दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इसमें हैदराबाद की तरफ से दूसरी पारी में कप्तान सचेत बी ने नाबाद 83 और वाफी कच्ची ने 76 रन बनाए। हरियणा की ओर से दूसरी पारी में झज्जर के सम्मी कादियान ने तीन और विष्णु चौधरी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे की वजह से ड्राॅ हुआ मैच
हरियाणा और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में कोहरा परेशानी का कारण बना। पहले दो दिन निर्धारित समय से देरी से मैच शुरू हुआ और खराब रोशनी के चलते जल्द ही मैच समाप्त करना पड़ा। कोहरे की वजह से पूरे ओवर नहीं हो सके। दोनों दिन 67-67 ओवर फेंके गए। वहीं तीसरे दिन मैच समय से तो शुरू हुआ लेकिन शाम के समय में खराब रोशनी के कारण निर्धारित समय से जल्द मैच समाप्त करना पड़ा। पूरे मैच में करीब 303 ओवर फेंके गए। एक दिन में 90 ओवर का मैच खेला जाता है। इस दौरान चारों दिनों में करीब 57 ओवर कम फेंके गए। जिसके कारण मैच ड्राॅ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed