फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Controversy over hosting cricket match, youth taken away by crane when money was not paid

Rohtak News: क्रिकेट मैच खिलाने को लेकर विवाद, पैसे नहीं दिए तो क्रेन उठा ले गया युवक

Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Controversy over hosting cricket match, youth taken away by crane when money was not paid
रोहतक। क्रिकेट मैच खिलाने को लेकर हुए विवाद में झज्जर जिले के गांव बरहाणा का युवक सांघी गांव के युवक की पुरानी आईटीआई में खड़ी क्रेन उठाकर ले गया। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सांघी गांव निवासी अजय ने शिकायत दी है कि वह कबीर कॉलोनी रोहतक में रहता है। झज्जर जिले के गांव बरहाणा निवासी अमित क्रिकेट मैच खिलाता है। उसका अमित के साथ तीन लाख रुपये के लेनदेन था। उसने ब्याज सहित पैसा दे दिया था। इसके बावजूद आरोपी अमित ने कहा कि अभी उसका 1 से डेढ़ लाख का हिसाब रहता है। उसे सारे पैसे चाहिए। उसने दो साल पहले पुरानी आईटीआई में अपनी क्रेन खड़ी की थी, अब एक सितंबर को देखी तो क्रेन नहीं देखी। उसे पता चला है कि अमित अपने साथियों के साथ क्रेन चोरी करके ले गया है। दो सितंबर को आरोपी उसे कार में बैठाकर बरहाणा गांव ले गया। उसे क्रेन के साथ खड़ा करके फोटो खींची। साथ में धमकी दी कि भलाई इसी में है कि पैसे दे दे। नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed