फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   control room open in rohtak for cleanliness

नगर निगम का खुला कंट्रोल रूम, कल से कॉल करने के तीन घंटे में उठेगा शहर से कचरा

Tue, 31 Dec 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
control room open in rohtak for cleanliness
रोहतक। शहर में गृह मंत्री अनिल विज की सख्ती का असर दिखने लगा है। प्रदेश सरकार की हिदायत पर नगर निगम भी पुलिस की तर्ज पर कंट्रोल रूम चलाएगा, जहां कॉल करते ही निगम की टीम 3 घंटे के अंदर शहर में कहीं भी पड़ा कचरा उठाएगी। इसके लिए सफाई शाखा को पुराने एडीसी कार्यालय से मानसरोवर पार्क के नजदीक बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कैंप ऑफिस था। कंट्रोल रूम एक जनवरी से चालू हो जाएगा। इसके लिए 31 दिसंबर को निगम सरकारी नंबर लेगा, जो टोल फ्री होगा। कंट्रोल रूम में दो ऑपरेटर, दो सफाई कर्मी और एक ड्राइवर तैनात होगा।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से शहर से कचरा कलेक्शन का कार्य ठेके पर दिया गया है। निजी एजेंसी हर रोज करीबन 80 टन कचरा एकत्र्ति कर भिवानी रोड स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में डालती है। यह व्यवस्था पुरानी भाजपा सरकार के समय से लागू है। अब प्रदेश में भाजपा की जजपा व निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन की सरकार है। गृहमंत्री अनिल विज के पास न केवल पुलिस, बल्कि हेल्थ व शहरी निकाय विभाग भी है। मंत्री विज ने हिदायत दी कि 1 जनवरी से हर निगम में एक कंट्रोल रूम बनाया जाए, जहां शहरवासी कॉल करके अपने आसपास पड़े कचरे की शिकायत दर्ज कराएंगे। मंत्री की हिदायतों के बाद निगम तरफ से पुराने एडीसी ऑफिस की बिल्डिंग को खाली कर सफाई ब्रांच को मानसरोवर पार्क स्थित निगम की बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। यहीं पर एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के तीन घंटे के अंदर निगम की टीम मौके पर पहुंच कर कचरा उठाएंगी। इसके अलावा रजिस्टर के अंदर एंट्री करनी होगी कि किस समय कचरा उठाया गया।
विज्ञापन

कचरा कलेक्शन का मुख्य काम रहेगी निजी हाथों में ही
निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम जो निजी एजेंसी के हाथों में ही रहेगा। निगम की तरफ से कंट्रोल रूम की व्यवस्था इसलिए की जा रही है कि कहीं अगर कचरा बच जाता है तो उसे तत्काल उठाया जा सके। इतना ही नहीं, निजी एजेंसी से भी जवाब मांगा जाएगा कि उक्त जगह कचरा क्यों नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मिलेगा नंबर, तत्काल कर देंगे अपडेट : कमिश्नर
निगम की तरफ से एक सरकारी नंबर मंगलवार को लिया जाएगा। तत्काल उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। 1 जनवरी से हर हाल में कंट्रोल रूम चालू हो जाएगा।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed