{"_id":"6a5e3f21222845c3000ddf1b","slug":"contractor-accused-of-abusive-behavior-and-assault-rohtak-news-c-17-roh1020-891208-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने और मारपीट का आरोप
Mon, 20 Jul 2026 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
16 कलानौर थाने में स्कूल निर्माण कार्य के ठेकेदार की शिकायत को दर्ज करवाते शिक्षक यूनियनों के
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बनियानी सरकारी स्कूल में चपरासी से मारपीट और शिक्षकों से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित चपरासी सिद्धार्थ ने 19 जुलाई को कलानौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षकों के साथ अभद्रता को लेकर शिक्षक यूनियनों ने भी 20 जुलाई को मामला दर्ज करवाया है।
सिद्धार्थ ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे वह प्रिंसिपल के आदेश पर स्कूल जा रहा था। रास्ते में स्कूल के निर्माण कार्य के ठेकेदार नवीन ने अपने भतीजे के साथ उसे रोका। आरोप है कि नवीन ने सिद्धार्थ को स्कूटी से गिराकर लात-घूसों से पीटा।
उसने सिद्धार्थ को अश्लील गालियां भी दीं। गांव के एक-दो लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। सिद्धार्थ ने शिकायत में 16 जुलाई की घटना का भी जिक्र किया। उस दिन नवीन ने विद्यालय परिसर में उसे दो घंटे तक गालियां देकर धमकाया था।
विज्ञापन
नवीन ने 16 जुलाई को दो लड़के बुलाकर पिटवाने की धमकी दी थी। उसने 19 जुलाई को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।
ठेकेदार की अन्य गतिविधियां
नवीन बार-बार प्रिंसिपल ऑफिस की चाबी मांगता है। इस ऑफिस में सभी जरूरी और गोपनीय सरकारी दस्तावेज रखे हैं। नवीन स्कूल में निर्माण कार्य भी करवा रहा है। वह स्कूल में आकर शिक्षकों को डराता-धमकाता रहता है।
विद्यालय में दहशत और शिक्षक यूनियनों की शिकायत
ठेकेदार नवीन विद्यालय में दहशत का माहौल बना रहा है। वह विद्यालय के अंदर बच्चों की वीडियो भी बनाता है। शिक्षकों से भी अभद्रता से बातचीत करता है। इस मामले को लेकर शिक्षक यूनियनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव दलाल ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है।