फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contract workers sit on strike in Devi Lal Park

Rohtak News: देवी लाल पार्क में हड़ताल पर बैठे अनुबंधित कर्मचारी

Sun, 22 Jun 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Contract workers sit on strike in Devi Lal Park
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को मेडिकल मोड़ स्थित देवीलाल पार्क में प्रदर्शन किया। विजय पार्क से हटाए जाने के बाद कुलपति कार्यालय की ओर कूच कर रहे कर्मचारियों को रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके चलते कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए मेडिकल मोड़ पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर संस्थान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में शामिल करने की मांग कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों को विजय पार्क में नहीं घुसने दिया गया। यहां हड़ताल करने के उद्देश्य से जा रहे कर्मचारियों को लगाए गए पौधे खराब होने का भी हवाला दिया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को विजय पार्क से पुलिस ने टेंट हटाकर कर्मचारियों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

अनुबंधित कर्मचारी अभिषेक ने कहा कि पीजीआई प्रशासन कर्मचारियों को हड़ताल से हटाने की जगह एचकेआरएन में शामिल करे। पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कर्मचारियों को धरने से हटाना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से की मुलाकात
शनिवार को डीएलएफ स्थित पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंचे कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। पूर्व मंत्री ने चार दिन में कर्मचारियों की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी देवीलाल पार्क पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed