फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contract workers remain empty handed even on the 29th day of the strike

Rohtak News: हड़ताल के 29वें दिन भी अनुबंधित कर्मचारी खाली हाथ

Tue, 01 Jul 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Contract workers remain empty handed even on the 29th day of the strike
रोहतक ​स्थित मेडिकल मोड़ पर ताऊ देवी लाल पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पीजीआई के अ
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल को मजबूती देने के लिए खाप पंचायतें भी मैदान में उतरेंगी। हड़ताल के 29वें दिन भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल से मुलाकात की। यहां लंबी बातचीत के बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस कारण कर्मचारियों ने संस्थान प्रबंधन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद खापों के साथ मिलकर विरोध किया जाएगा। इसके लिए चार जुलाई को खाप प्रतिनिधियों के साथ महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भी अनुबंधित कर्मचारी मेडिकल मोड़ स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा, भ्रष्टाचार और पीजीआई प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के समर्थन में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान प्रीत सिंह, वार्ड 8 के पार्षद जयदीप डागर और सीटू के प्रदेश प्रधान धर्मवीर हुड्डा भी हड़ताल में शामिल हुए। प्रीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के किसानों और मजदूर संगठनों के साथ धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed