फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contaminated water reaching homes, sewer water flowing on roads

घरों में पहुंच रहा दूषित जल, सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी

Fri, 14 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water reaching homes, sewer water flowing on roads
शांती मई चौक पर बहता सीवर का पानी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जन परिवेदना समिति की बैठक में पहले गृहमंत्री अनिल विज फिर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष शर्मिंदा हो चुके जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हालात जस के तस हैं। क्योंकि शहर की न तो पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हुई और न ही सीवरेज। एक ओर प्रशासन जलभराव से परेशान है तो दूसरी ओर लाखों लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। शहर की कई कॉलोनियों में पानी जा तो रहा है लेकिन दूषित। वहीं सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर निगम की साढ़े पांच लाख की आबादी को स्वच्छ पेयजल व सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में असमर्थ है। आमजन ही नहीं विभाग की कार्य प्रणाली से नगर निगम पार्षद तक नाखुश हैं। हर माह जन परिवेदना की सुनवाई में इस मुद्दे पर विभाग की किरकिरी होती है। करोड़ों का बजट खर्च करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं है। नहरी पानी का अभाव बता कर कुछ दिनों से राशनिंग के नाम पर एक समय ही सप्लाई दी जा रही है। यह सभी तक पहुंच नहीं रही और पहुंच रही है तो दूषित। स्थानीय लोग इसकी शिकायत करके थक चुके हैं, कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

लोग बोले-दूषित पानी किसी काम का नहीं
किसी के कूलर में पानी मिलता है तो उसका चालान काटा जाता है। सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है तो कार्रवाई तो दूर कोई देखने को तैयार नहीं है। विभाग की मनमर्जी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज प्रकाश, सेक्टर तीन
एक माह से सप्लाई में अधिकांश पानी गंदा आ रहा है। डिप्टी मेयर का वार्ड होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चंडीगढ़ भी शिकायत की है। विभाग सिर्फ गड्ढे खोदने में ध्यान देता है।
- धर्मवीर, रामा कॉलोनी
15 दिन से सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। इसे पीना तो दूर किसी काम में प्रयोग नहीं किया जा सकता। शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है।
- मीनाक्षी मनचंदा, शौरी क्लॉथ मार्केट
पानी बहुत गंदा आ रहा है। ऐसा लगता है कि नाली का पानी भेजा जा रहा है। विभाग सुनवाई करने को तैयार नहीं है। दूषित पानी को कहां प्रयोग करें। संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- अंजली छाबड़ा, पीर जी मोहल्ला
नए बस स्टैंड के आगे से सड़क पर गोबर बह रहा है। प्रशासन न तो इसे साफ करवा पा रहा है और न ही साफ पेयजल उपलब्ध करवा पा रहा है। सरकार तक समस्या जा चुकी है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- संदीप, हैफेड रोड
झज्जर रोड पर गंदा पानी आ रहा है। काम कैसे करें, कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार तो पानी ही नहीं आता। विभाग सिर्फ गड्ढे खोदने तक सीमित रह गया है।
- पूनम सैनी, झज्जर रोड
न पानी आ रहा है और न ही साफ पानी। स्थिति यह है कि आरओ की कैंडल व फिल्टर एक से दो माह में खराब हो रहे हैं। दूषित पानी को सीधा प्रयोग भी नहीं कर सकते।
- सविंद्र, आरओ इंजीनियर
पहले तो पानी नहीं आता, यदि आता है तो गंदा पानी आता है। खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
- अभिषेक
जब खुद पहुंच गए टीम के साथ अधीक्षण अभियंता जांच करने
नगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं गांधी नगर निवासी सीताराम सचदेवा ने बताया कि दूषित पेयजल की शिकायत चंडीगढ़ की तो टीम जांच करने आई, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय विभाग को शिकायत दी तो एक सप्ताह पहले जेई, एसडीओ, एक्सईन व अधीक्षण अभियंता स्वयं मौके पर आए और जांच की। इसके बावजूद दूषित पेयजल का समाधान नहीं हुआ है। विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है व न ही सीवर की समस्या से निजात दिला पा रहा है। उप मुख्यमंत्री तक तो शिकायत जा चुकी है, अब सीएम को बताना शेष रह गया है।
वर्जन-
दूषित पेयजल सप्लाई के लिए लीकेज तलाश की जा रही है। इसके लिए सारी टीम को लगाया गया है। नहरी पानी कम मिलने से राशनिंग की गई है। दो से तीन दिन में इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग से बात हो गई है। नहर में पानी न होने के कारण पेयजल की समस्या आ रही है।
- फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विभाग को शिकायत करने का कोई फायदा नहीं है। कभी इनके पास पाइप नहीं होते तो कभी इनके ठेकेदार पेमेंट न मिलने की बात कहते हैं। परेशान जनता को होना पड़ता है। दस दिन बाद लाइन जोड़ी तो भी साफ पानी नहीं आ रहा है। विभाग पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इनकी जांच होनी चाहिए कि समस्या के पीछे असल वजह क्या है। क्योंकि दूूषित पेयजल सप्लाई करके विभाग लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ही नहीं अपराध कर रहा है।

- डिंपल जैन, नगर निगम पार्षद वार्ड 16
अब विभाग को नहीं, हमें बार-बार शिकायत करके शर्म आने लगी है। क्योंकि समस्या का समाधान तो होता नहीं, हां जनता परेशान होती रहती है। सीवर सफाई करने की बजाय गंदगी को आगे धकेला जाता है। विभाग स्थायी समाधान नहीं करता है। इसकी शिकायत अब चंडीगढ़ की जाएगी।
- मनमोहन गोयल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed