फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contaminated drinking water supply in half the city, 39 JEs will solve the problem

Rohtak News: आधे शहर में दूषित पेयजल सप्लाई, 39 जेई समस्या का करेंगे समाधान

Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water supply in half the city, 39 JEs will solve the problem
रोहतक।
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल किल्लत शहरवासियों का सिर दर्द बन गया है। आधे शहर में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। यही नहीं लोग दूषित पेयजल आपूर्ति से भी परेशान हैं। सोमवार को इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। इधर, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता ने सोमवार को दूषित पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जेई (कनिष्ठ अभियंता) की जिम्मेदारी सुुनिश्चित की है। वह समस्या का समाधान होने तक कैंप लगाकर मौके पर रहेंगे जबकि विभाग के पास महज चार जेई हैं।
पेयजल किल्लत शहरवासियों की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसमें दूषित पेयजल मुख्य है। इससे लोग बीमार होने लगे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मोहल्लों में करीब 200 जगह दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। लोग मजबूरीवश यह दूषित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन, डीएलएफ, मानसरोवर कॉलोनी, विकास नगर ही नहीं, अन्य इलाकों में भी पेयजल किल्लत गहराई हुई है। इसमें लक्ष्मी नगर, जसबीर कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, तिलक नगर, बाबरा मोहल्ला, चिन्योट कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, विजय नगर, अनाज मंडी, गोपाल कॉलोनी, बोहर, प्रताप चौक, टेक नगर, तेज कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, सैनी कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुख्य हैं।
विज्ञापन


चार जलघरों के ज्यादातर टैंक खाली
गर्मी का मौसम शुरु होते ही शहर में पेयजल किल्लत की समस्या खड़ी हो गई है। कई इलाकों में पानी की सप्लाई ही नहीं हो रही है। लोगों को टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। जिले में चार जलघर हैं। इनके ज्यादातर टैंक खाली हैं। यह प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को साफ दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस क्षेत्र में किस दिन उपलब्ध रहेंगे जेई
3 मई: जेई निशांत: बड़ा बाजार, किला मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, ब्राह्मण मंडी, टीबरी मोहल्ला, किला रोड, बाबरा मोहल्ला, चमेली बार, सीआईए स्टाफ।
6 मई: जेई देवेंद्र: जसबीर कॉलोनी, कबीर कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी।
7 मई: जेई देवेंद्र: बसंत विहार, तिलक नगर, हरकी देवी, कमल कॉलोनी, ताऊ नगर, पंचवटी।
8 मई: जेई मयंक: शीतल नगर, फौजी कॉलोनी, विजय नगर, आनंद नगर, अजीत कॉलोनी, श्रीराम नगर, न्यू विजय नगर।
9 मई: जेई मयंक: पटेल नगर, श्रीनगर कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, न्य चिन्योट कॉलोनी, एकता कॉलोनी, कैनाल कॉलोनी, प्रीत विहार, चिन्योट कॉलोनी।
13 मई: जेई निशांत: प्रेम नगर, राहड़ जोहड़, सैनीपुरा, न्यू राजेंद्र नगर।
14 मई: जेई निशांत: देव कॉलोनी, रेवेन्यूू कॉलोनी, निर्मल नगर।
15 मई: जेई देवेंद्र: विशाल नगर, लक्ष्मी नगर।
16 मई: जेई देवेंद्र: हनुमान कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, तेज कॉलोनी, फतेहपुरी काॅलोनी, कृष्णा कॉलोनी, पीडब्ल्यूूडी कॉलोनी।
17 मई: जेई मयंक: जनता कॉलोनी, न्यू जनता कॉलोनी, कमला नगर, शिवाजी कॉलोन, काठमंडी, टेक नगर, नय पड़ाव, अग्रसेन कॉलोनी।
20 मई: जेई निशांत: रैनकपुरा, शोरा कोठी, कायस्थान मोहल्ला, माता दरवाजा।
21 मई: जेई निशांत: पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, पटवार खाना।
27 मई: जेई देवेंद्र: छोटूूराम नगर, राजेंद्र नगर, प्रवेश नगर, बैंक कॉलोनी, राम नगर।
28 मई: जेई देवेंद्र: सूर्य नगर, शास्त्री नगर, लाढौत रोड, आजादगढ़, उत्तम विहार, रिषी नगर, सुखपुरा चौक।
29 मई: जेई मयंक: अमृत कॉलोनी, न्यू राजेंद्र कॉलोनी, शिविर कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, शास्त्री नगर।
30 मई: जेई मयंक: कुताना बस्ती, हरि सिंह कॉलाेनी, सूर्या कॉलोनी, हिसार रोड, शेर विहार कॉलोनी, भिवानी रोड, सैनिक कॉलोनी।






शहर कुछ जगह दूषित पानी की समस्या है। इसके समाधान के लिए 39 जेई नियुक्त कर दिए गए हैं। जलघर के टैंक खाली नहीं हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। नहर से भी पानी लेने की पूरी स्वीकृति है।
आरके शर्मा, अधीक्षकण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

जलघरों व उनकी क्षमता का ब्योरा
जलघर क्षमता
मानसरोवर पार्क 21,30,14,450 लीटर
सोनीपत रोड 31,07,53,000 लीटर
देव कॉलोनी 2,28,50,016 लीटर
झज्जर रोड 36,22,24,450
कुल भंडारण क्षमता 90,88,41,916 लीटर

पानी सप्लाई एक नजर में
- 145 लीटर पानी प्रति व्यक्ति दिया जाना निर्धारित है।
- 107 लीटर पानी प्रति व्यक्ति ही हो रही है आपूर्ति।
- 8.70 करोड़ लीटर कुल पानी की रोज है जरूरत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed