{"_id":"62d85f7a0690cc58196ac963","slug":"contaminated-drinking-water-crisis-facing-more-than-20-thousand-population-for-four-months-councilor-knocked-on-the-door-of-human-rights-commission-rohtakcity-news-rtk6529068161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से 20 हजार से ज्यादा आबादी झेल रही दूषित पेयजल संकट, पार्षद ने खटखटाया मानवाधिकार आयोग का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से 20 हजार से ज्यादा आबादी झेल रही दूषित पेयजल संकट, पार्षद ने खटखटाया मानवाधिकार आयोग का दरवाजा
विज्ञापन
वार्ड-16 में घरों में नल से आता दूषित पानी। अमर उजाला
रोहतक। वार्ड नंबर-16 की 20 हजार से ज्यादा आबादी चार माह से दूषित पेयजल का संकट झेल रही है। पार्षद डिंपल जैन कई बार जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत कर चुकी हैं मगर राहत नहीं मिली है। परेशान होकर पार्षद ने 20 जून को मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया था। इस गंभीर मामले में अधीक्षण अभियंता 23 जून से पांच जुलाई तक जेई को तीन बार जवाब देने के लिए बुला चुके हैं। अधीक्षण अभियंता का कहना है यदि दो दिन में जेई का जवाब नहीं आया तो अग्रिम कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेज देंगे।
वार्ड नंबर-16 की पार्षद डिंपल जैन ने बताया कि उनके वार्ड के जैन जति मोहल्ला, विजय नगर, नेहरू एस्टेट, भोला शंकर वाली गली, आर्य नगर, बाबाजी वाली गली, पुरानी अनाज मंडी, पेंच परशुराम, जनता कॉलोनी आदि में चार माह से ज्यादा समय से दूषित व बदबूदार पानी आ रहा है। शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से जनता परेशान हो रही है। इसकी कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जूनियर इंजीनियर से शिकायत कर चुके हैं मगर जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि जेई देवेंद्र आते हैं मगर समस्या का निदान नहीं करते हैं। मजबूरन 20 जून को मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।
वहीं, मानवाधिकार आयोग ने 21 जून को मेल के माध्यम से शिकायत की जांच करके रिपोर्ट भेजने के लिए अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता के पास भेज दी। अधीक्षण अभियंता ने 23 जून को जेई देवेंद्र को जवाब देने के लिए बुलाया तो उन्होंने 27 जून तक का समय मांगा। 27 जून को फिर जेई ने पांच जुलाई तक का समय मांगा। पांच जुलाई को भी जेई जवाब देने नहीं आए। 20 जुलाई बुधवार तक जेई की तरफ से जवाब नहीं आया है, जिसे अधीक्षण अभियंता ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि यदि दो दिन जेई ने जवाब नहीं दिया तो अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर आयोग के पास भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
जेई के साथ पहुंचे एसडीओ, समस्या जस की तस
एसडीओ अनिल रोहिल्ला बुधवार की दोपहर में जेई देवेंद्र को लेकर वार्ड-16 की पार्षद के पास पहुंचे। पार्षद ने उन्हें फिर से समस्या के बारे में पूरी जानकारी दी। एसडीओ ने समस्या को गंभीर मानते हुए जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया है।
एसडीओ व जेई के पास 150 से ज्यादा शिकायतें लंबित
सीवर व पेयजल की शिकायतें निस्तारित नहीं हो रही हैं, जिसको अधीक्षण अभियंता ने गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि तीन माह में 150 से ज्यादा शिकायतें आई हैं, जो आदेश के बावजूद निस्तारित नहीं हुई हैं। संबंधित जेई व एसडीओ के पास लंबित शिकायतों का पूरा ब्योरा बनाया जा रहा है। जल्द लंबित शिकायतों का ब्योरा पंचकूला भेजा जाएगा। जन शिकायतें लंबित होने के मामले को उच्चाधिकारियों ने काफी गंभीरता से लिया है। जिसके चलते जेई व एसडीओ के पास लंबित शिकायतें का ब्योरा बनाकर भेजा जाएगा।
अधीक्षण अभियंता से अभद्रता के फुटेज पहुंचे पंचकूला
अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता का घेराव करते हुए अभद्रता के मामले को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि सारी फुटेज पंचकूला मुख्यालय पहुंच गए हैं। जल्द ही फुटेज के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
एसडीओ भी कर चुके हैं पार्षद से अभद्र बर्ताव
पांच जून को नगर निगम हाउस की मीटिंग में पार्षद डिंपल जैन ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विनीत रोहिल्ला पर अभद्र बर्ताव का आरोप लगाते हुए इस्तीफा सौंप दिया था। मेयर को सौंप गए इस्तीफे में कहा गया कि यदि एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए।
जवाब दे चुका हूं, पाइप लाइन देखने गया था : देवेंद्र
जेई देवेंद्र का कहना है कि मैं अधीक्षण अभियंता को जवाब दे चुका हूं। जिस वार्ड की बात की जा रही है, वह अब मेरे पास में नहीं है। मैं तो पहले बिछाई पाइप लाइन देखने वार्ड में गया था।