फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Consumers stood in line for gas cylinders for two and a half hours; scuffles broke out in Sampla.

Rohtak News: गैस सिलिंडरों के लिए ढाई घंटे तक लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता, सांपला में हुई धक्कामुक्की

Sun, 15 Mar 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Consumers stood in line for gas cylinders for two and a half hours; scuffles broke out in Sampla.
13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद
रोहतक। काॅमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति रोकने से घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी मची है। हालात ये हैं कि गैस सिलिंडरों के लिए उपभोक्ताओं को दो से ढाई घंटे लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। सांपला में शनिवार को सिलिंडरों के लिए धक्कामुक्की हुई। एजेंसी कर्मियों ने मुश्किल से व्यवस्था बनाई। बलियाना मोड़ स्थित एजेंसी के गोदाम पर उपभोक्ताओं की 200 मीटर से लंबी कतार नजर आई।
विज्ञापन

घरों में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडरों की मारामारी मची है। एजेंसियों पर सुबह सात बजे बाद से ही उपभोक्ता नजर आने लगते हैं। शनिवार को विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा। सुबह दस बजे लाइन लगे लोगों को दो से ढाई घंटे बाद नंबर आया।
विज्ञापन

यह जद्दोजहद सिर्फ पर्ची के लिए थी। सिलिंडर लेने के लिए गैस गोदाम के बाहर दोबारा लाइन लगानी पड़ी। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गैस के दाम बढ़ने व काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण ढाबों पर खाने की थाली पर 20 से 30 रुपये तक महंगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत स्टैंड स्थित ढाबा संचालक सोनू का कहना है कि छोटा सा ढाबा चला रहा हूं। यहां दिनभर में सौ के करीब थालियां लग जाती थीं। इसमें कुछ बचत हो जाती थी। इससे अपना घर चला रहा था। अब गैस महंगी होने से बचत निकालना मुश्किल हो गया है।
इस कारण थाली के दाम बढ़ाकर सौ रुपये करने पड़े हैं। इससे ग्राहक कम हो गए हैं। अब थाली भी कम लगने लगी है। दाम कम होने के साथ गैस की उपलब्धता होने पर ही कुछ राहत मिल सकती है।

--------पहले 15 दिन में सिलिंडर मिल जाता था। अब 25 दिन में मिल रहा है। पिछले दो दिन से सिलिंडर के लिए आ रहा हूं। मोबाइल फोन गुम हो जाने से ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है।
- नवल कुमार, गांधी कैंप

पिछले तीन दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहा हूं। सर्वर काम नहीं कर रहा है। इस कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी संचालक को शिकायत दी है। इस बारे में वह किसी तरह की मदद करने में असक्षम हैं।
- सागर, आर्य नगर।

शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद एजेंसी से सिलिंडर मिला है। पर्ची कटवाने के लिए सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। पर्ची कटने के बाद सिलिंडर मिलने की राह आसान हुई। पहले 820 रुपये में सिलिंडर मिल रहा था। अब 880 रुपये का हो गया है।
- रामबीर, सुनारिया।

पहले मोबाइल फोन पर एक कॉल करने से ही सिलिंडर बुक हो जाता था। अब कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर डायल टोन ही नहीं जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग करें तो सर्वर काम नहीं करता है। यहां एजेंसी के बाहर एक घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं।
- रविंद्र, सुनारिया

केस 5 :
गैस सिलिंडर के लिए तीन दिन से आ रहा हूं। एजेंसी पर पर्ची ही नहीं कट रही है। एजेंसी के चक्कर लगाकर परेशान हैं। किराया अलग से खर्च करना पड़ रहा है। ऑटो रिक्शा में आने-जाने के 40 रुपये लगते हैं। इससे आर्थिक भार भी बढ़ रहा है।

- खेमचंद, रामनगर।

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

13-सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed