फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Consumer forum demonstrated against electricity amendment bill

Rohtak News: बिजली संशोधन बिल के खिलाफ उपभोक्ता मंच ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 13 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Consumer forum demonstrated against electricity amendment bill
-फोटो 57 : शहर में छोटूराम धर्मशाला के नजदीक प्रदर्शन करते मंच पदाधिकारी।
बहादुरगढ़। बिजली संशोधन बिल 2023, बिजली क्षेत्र के निजीकरण, स्मार्ट व प्रीपेड मीटर लगाने तथा बिजली बिलों में मनमानी वृद्धि करने के खिलाफ ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन के 12 जुलाई को अखिल भारतीय विरोध दिवस आयोजित करने के आह्वान पर बहादुरगढ़ के बिजली उपभोक्ता मंच ने छोटूराम धर्मशाला के नजदीक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता मंच, हरियाणा संबंधित ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन, की लोकल इकाई के सचिव लालजी ने बताया कि केंद्र व राज्यों की सरकारें बिजली जैसी मूलभूत जरूरत को भी मुनाफाखोर प्राइवेट कंपनियां के हवाले करने पर आमादा हैं। प्राइवेट कंपनियों के हाथों में जाने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी। जिससे बिजली आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी। बिजली कानून 2003 के जरिए बिजली उत्पादन का क्षेत्र प्राइवेट कंपनियों के लिए खोल दिया गया था। उसी का नतीजा है कि बिजली उत्पादन का 50 प्रतिशत निजी कंपनियों के कब्जे में आ चुका है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि बिजली संशोधन बिल 2023 को रद्द करने की मांग संयुक्त किसान मोर्चा के घटक सभी किसान संगठनों की एक प्रमुख मांग है। निजी कंपनियों की सुविधा के लिए ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिनको कभी भी प्रीपेड मोड में बदला जा सकता है। प्रदर्शन में सुनीता, सावित्री, शकुंतला, रामकुमार, रामधन, भारत, लालजी, जयकरण, नीरज तथा अंकित आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 57 : शहर में छोटूराम धर्मशाला के नजदीक प्रदर्शन करते मंच पदाधिकारी।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed