फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Constable's body found 40 km away after 48 hours

Rohtak News: 48 घंटे बाद 40 किमी दूर मिला हवलदार का शव

Sun, 07 Jul 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Constable's body found 40 km away after 48 hours
06सीटीके05...जेएलएन नहर में हवलदार संजय कुमार की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद
रोहतक। पुलिस लाइन में तैनात हवलदार संजय कुमार का शव जेएलएन नहर में 48 घंटे बाद 40 किमी दूर झज्जर के गांव दुबलधन के पास मिला है। एनडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया है। झज्जर पुलिस अब हवलदार के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपेगी। वहीं, शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट एफएसएल के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत के बुटाना निवासी संजय कुमार (48) ने पत्नी और उसके दो दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार देर शाम को जेएलएन नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस और एनडीआरएफ की 20 से अधिक लोगों की टीम ने 48 घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 40 किमी दूर शव को बरामद किया है। शव झज्जर जिले के दुबलधन गांव के पास मिला है, इसलिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई झज्जर पुलिस करेगी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई रोहतक की अर्बन स्टेट पुलिस करेगी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट का होगा एफएसएल से परीक्षण

हवलदार ने नहर में कूदने से पहले पत्नी सुदेश और उसके दो शिक्षक दोस्तों के खिलाफ यह कदम उठाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्कूटी से मिली एक बुक में लिखा यह सुसाइड नोट बरामद किया है। शव मिलने के बाद अब सुसाइड नोट का लैब से परीक्षण कराया जाएगा। इसमें यह पता लगाया जाना है कि यह सुसाइड नोट पर लिखावट हवलदार संजय कुमार की ही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद रो पड़ा पूरा परिवार
शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली तो पूरा परिवार रो पड़ा। बेटा-बेटी बार-बार कह रहे थे कि पापा एक बार आ जाओ। वहीं बहन पूनम बार-बार कह रही थी कि हमेशा उसे समझाया लेकिन, उसने किसी की बात नहीं मानी। बुआ और उसने खुद कई घंटे तक बैठकर संजय को समझाया था।
सनसिटी में रहता है परिवार
संजय कुमार का परिवार सनसिटी सेक्टर-35 में रहता है। परिजनों से बार-बार विवाद के कारण संजय रोहतक आकर रहने लया था। चूंकि वहां पर गृह कलेश बढ़ता जा रहा था। परिवार के लोग सुदेश के दोस्तों का वहां पर आने का विरोध करते थे। इसलिए संजय परिवार को लेकर रोहतक आए थे।
पत्नी और उसके दो दोस्तों पर है प्रताड़ना का आरोप
हवलदार संजय के भाई डॉ. रूपराम ने शिकायत में आरोप लगाया कि सुदेश अपने दोस्त, बोहर निवासी प्रवेश मास्टर और खेड़ा बुटा निवासी संदीप मास्टर के साथ मिलकर संजय को प्रताड़ित करते थे। उसी से तंग आकर जेएलएन नहर में कूदकर उसने सुसाइड किया है। पुलिस ने पत्नी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा-108 और 5(3) में आत्महत्या के उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हवलदार संजय कुमार का शव झज्जर जिले में मिला है। वहां की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सुसाइड नोट को एफएसएल में भेजकर जांच कराई जाएगी कि उस पर लिखावट मृतक की ही है। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप कुमार जांच अधिकारी, अर्बन स्टेट थाना।

06सीटीके05...जेएलएन नहर में हवलदार संजय कुमार की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद

06सीटीके05...जेएलएन नहर में हवलदार संजय कुमार की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed