फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Constable of Special Cell of Delhi Police dies under suspicious circumstances in rohtak

Rohtak: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Tue, 22 Nov 2022 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Nov 2022 11:13 AM IST
सार

प्रदीप कुमार दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में सिपाही के तौर पर कार्यरत था। रात 8 बजे उसने अपनी पत्नी को फोन करके कहा कि अच्छी तरह से खाना बना लेना। करीब 12 बजे जब घर पहुंचा तो अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
Constable of Special Cell of Delhi Police dies under suspicious circumstances in rohtak
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक के गांव रुड़की में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सिपाही प्रदीप की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर आते ही मौत हो गई। सिपाही ने आत्महत्या की या वह किसी वारदात का शिकार हुआ यह अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को परिजनों के बयानों का इंतजार है।
विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि रुड़की गांव निवासी 33 वर्षीय प्रदीप कुमार दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में सिपाही के तौर पर कार्यरत था। रात 8 बजे उसने अपनी पत्नी को फोन करके कहा कि अच्छी तरह से खाना बना लेना। करीब 12 बजे जब घर पहुंचा तो अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर वाले कमरे में पहुंचे तो प्रदीप लहूलुहान हालत में गिरा हुआ था। परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अब तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी, तभी पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। सिपाही प्रदीप ने आत्महत्या की या उसे किसी ने गोली मारी है यह खुलासा मामले की जांच के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed