फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Conservation of nature is the only way to protect human life: Shyam Singh Rana

प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन की रक्षा संभव : श्याम सिंह राणा

Sat, 09 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Conservation of nature is the only way to protect human life: Shyam Singh Rana
फोटो: 14रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण करते कृषि मंत्री श - फोटो : heera nagar news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से 76वां वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन की रक्षा संभव है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पर्यावरण को समृद्ध बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम से प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के हर एक नागरिक को इस अभियान में भागीदारी करते हुए एक पौधा रोपित कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले साल एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अभियान के दूसरे चरण में दो करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दक्षिण हरियाणा को हरा-भरा बनाने के लिए अरावली की पहाड़ियों में विशेष रूप से हरित अरावली कार्य योजना आरंभ की गई है।
उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हम विदेशी वस्तुओं और विदेशी खान-पान से दूर रहें।
कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उनके साथ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कुलपति डाॅ. असीम मिगलानी व डीसी अभिषेक मीणा ने भी पौधरोपण किया।

मुख्य अतिथि ने वन महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय विद्यालयों में आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, वन विभाग के रेंज ऑफिसर कमल यादव, रेंजर प्रेम सैनी, मीरपुर की सरपंच संजू यादव, रत्नेश बंसल, नरेश चौहान, विजय सिंह, प्रशांत भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed