{"_id":"6621b3de2fbf37161a0fd814","slug":"connect-yourself-with-technology-to-adapt-to-change-rohtak-news-c-17-roh1020-404935-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बदलाव के अनुरूप खुद को तकनीकी से जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बदलाव के अनुरूप खुद को तकनीकी से जोड़ें
विज्ञापन
द नेशनल कॉलेज, बेंगलुरू की ओर से संचालित राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट ऑनलाइन प्रोग्राम में
रोहतक। वर्तमान दौर डिजिटल टीचिंग-लर्निंग का है। शिक्षक डिजिटल टीचिंग-लर्निंग में महारत हासिल करें और विद्यार्थियों को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार कर सफल होने में अपनी महती भूमिका निभाएं। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. नसीब सिंह गिल का। वह वीरवार को द नेशनल कॉलेज बंगलुरू की ओर से संचालित छह दिवसीय राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
प्रो. नसीब सिंह गिल ने- मार्डन टूल्स फॉर टीचिंग एंड लर्निंग विषय पर कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने शिक्षकों के प्रौद्योगिकी के चलते आए इस बदलाव के अनुरूप खुद को तकनीक से जोड़ने और तकनीकी कौशल को अपडेट करने की बात कही। उन्होंने हाइब्रिड मोड, फि्लप मोड समेत आधुनिक टीचिंग मोड की व्यावहारिक जानकारी दी।
प्रो. नसीब सिंह गिल ने नई शिक्षा नीति 2020 बारे भी प्रतिभागियों को अपडेट किया। उन्होंने 21वीं सदी के शिक्षकों के लिए जरूरी कौशल के बारे में बताते हुए प्रभावी शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को एमर्जिंग टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। व्हाट्सअप के जरिए टीचिंग, वर्चुअल क्लासरूम रिसोर्सेज, पॉपुलर ओपन एक्सेस रिसोर्सेस, एजुकेशन फोर प्वाइंट जीरो समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की। द नेशनल कालेज की प्रो. वैशाली ने प्रारंभ में प्रो. गिल का स्वागत एवं परिचय दिया।