कांग्रेसियों ने जलवाई वित्तमंत्री की कोठी: बराला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर पहुंचे। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वित्तमंत्री की कोठी को साजिश के तहत आग लगवाई गई है और यह आग कांग्रेसियों ने लगवाई है। उपद्रव कराने के पीछे भी कांग्रेस का हाथ है। उपद्रवियों की पहचान कराकर सभी के जेल भेजा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी वार्ता की और उनको दिशा निर्देश दिए। बता दें कि यहां सेक्टर 14 स्थित वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। बराला ने कोठी का निरीक्षण किया और एक घंटे तक रुके।
सरकार में जाट और गैर जाट को लेकर हो रहे टकराव पर उन्होंने कहा कि सरकार में किसी तरह का मतभेद नहीं है। सभी मंत्री और विधायक एकजुट हैं। सभी मिलकर जनता के लिए काम कर रहे हैं।
इस समय सभी केवल पीड़ितों की मदद और उपद्रवियों की पहचान करके गिरफ्तारी के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने यहां पुलिस अधिकारियों के साथ भी काफी देर तक वार्ता की।