{"_id":"6a91efca3fb2412a440fdb38","slug":"congress-workers-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-911809-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। कांग्रेस सेवादल ने महंगाई पर रोक लगाने, नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने और विपक्षी विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार अंशुल कुमार को सौंपा। इससे पहले सेवादल ने नगरपालिका कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते हुए रक्षाबंधन के दिन कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगरपालिका परिसर में चल रहे कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ता बाइकों पर नारे लिखी पट्टियां लेकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
उपायुक्त कार्यालय में रमेश जाखड़ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जानी चाहिए और विपक्ष को गलत तरीके से दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला प्रधान संजय यादव ने कहा कि सरकार को अपने रवैये में सुधार करते हुए हठधर्मिता छोड़नी चाहिए। मैकेनिकल-41 के पूर्व राज्य अध्यक्ष जयपाल गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक बौद्धिक रूप से सशक्त संगठन है। समय की मांग को देखते हुए सेवादल को शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर बड़े आंदोलन की घोषणा करनी चाहिए।
सेवादल के मुख्य सलाहकार राजबीर दहिया, महासचिव सूबेदार रमेश फौगाट और उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि यदि सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती है तो सेवादल आंदोलन का विस्तार कर इसे ग्राम स्तर तक ले जाने से पीछे नहीं हटेगा।
इस अवसर पर कैप्टन सतबीर बड़ाक, बिजेंद्र सिंह, नीटू भदानी, राजबीर दहिया, मुकेश शर्मा, प्रवीण सिलानी और राजबीर बंबूलिया मौजूद रहे।