फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress will fight for students from the streets to Parliament: Kuldeep

विद्यार्थियों के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेस : कुलदीप

Sun, 28 Jun 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Congress will fight for students from the streets to Parliament: Kuldeep
45-पत्रकारों से बात करते राजस्थान से सांसद कुलदीप इंदौरा व अन्य। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कुलदीप इंदौरा का कहना है कि आज युवा अपने अधिकार, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार ने उसे केवल वादे, विज्ञापन और निराशा दी है। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीट के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, भर्ती घोटालों और चयन प्रक्रियाओं में अनियमितताओं से युवा परेशान हैं। सरकार की विफलताओं की कीमत देश का छात्र और बेरोजगार युवा चुका रहा है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि छात्रों की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं के सम्मान, भविष्य और अधिकारों की लड़ाई है। कांग्रेस अब इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देगी और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, हॉस्टलों और पीजी तक पहुंचकर छात्रों को सीधे इस मुहिम से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त टीम बनाई गई है जो एमडीयू व शहर के कॉलेजों में जाकर छात्रों से संपर्क साधेगी।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान हन्नी राणा और यूथ कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष सुशील हुड्डाए अभियान संयोजक निशित कटारिया और गौरव तुषीर के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed