फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress used Maham only as vote bank: Deepak Hooda

महम को कांग्रेस ने केवल वोट बैंक की तरह किया इस्तेमाल : दीपक हुड्डा

Tue, 01 Oct 2024 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Congress used Maham only as vote bank: Deepak Hooda
महम। हलके से भाजपा प्रत्याशी दीपक हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस ने महम को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। हलके में विकास कार्य नहीं करवाए। हुड्डा सोमवार को पत्नी स्वीटी बूरा व कार्यकर्ताओं के साथ महम, मोखरा, समर गोपालपुर कलां, अशोक नगर (हिसार रोड महम) और भैणी भैरों में लोगों से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

दीपक ने ग्रामीणों के सामने कांग्रेस के लंबे कार्यकाल के दौरान हुई नाकामियों को उजागर किया। क्षेत्र में विकास की कमी के लिए कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर कुछ नहीं दिया। वर्षों से अधूरी पड़ी परियोजनाएं, रोजगार के अवसरों की कमी और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी कांग्रेस की कार्यप्रणाली को उजागर करती हैं। अब समय आ गया है कि महम की जनता को सही नेतृत्व मिले, जो केवल चुनावी वादों पर नहीं बल्कि जमीनी विकास पर केंद्रित हो। वहीं, स्वीटी बूरा ने महिलाओं से संवाद किया। बोली, महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और खेलों में बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वह सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed