फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress third division passed, excited like a child, Hooda has the right to dream: JP Dalal

कांग्रेस थर्ड डिवीजन पास बच्चे की तरह उत्साहित, हुड्डा को सपने लेने का हक : जेपी दलाल

Fri, 05 Jul 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Congress third division passed, excited like a child, Hooda has the right to dream: JP Dalal
रोहतक। प्रदेश के वित्तमंत्री जेपी दलाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस उस बच्चे की तरह उत्साहित है, जो पहले फेल होता रहता था, अब थर्ड डिवीजन से पास हुआ है, साथ ही कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनने का सपना लेने का हक है, क्योंकि सपने लेने पर टैक्स नहीं लगता। जेपी दलाल वीरवार को जिला विकास भवन में लोक संपर्क व परिवेदना समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी हैं, साथ ही पारदर्शी सरकार चलाई है। प्रदेश की जनता तीसरी बार केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। एक सवाल के जवाब में जेपी दलाल ने कहा कि सरकार समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की परेशानियां दूर कर रही है। परिवार पहचान पत्र में आय कम करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सरल फार्मूला निकाला है। परिवारों से शपथ पत्र लिया जा रहा है, जिसमें वे अपनी आय घोषित कर सकते हैं। अब प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों का समाधान निकालने के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के लिए प्रॉपर्टी की आईडी अनिवार्य है। बैठक में मंत्री ने एजेंडे में शामिल 11 शिकायतों को सुना। इसमें से पांच शिकायतकर्ता आए ही नहीं। अधिकारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों से मोबाइल नंबर मांगा, ताकि शिकायतकर्ताओं से पूछा जा सके। बैठक में दो तीन नए शिकायतकर्ता ही आए, साथ ही समिति के पूरे सदस्य भी नहीं आए। भाजपा की महिला पार्षद के पति सूरजमल किलोई ने कहा कि अधिकारियों ने समय पर न तो सभी को सूचना दी और न ही बैठक में आने पर एजेंडे की कॉपी दी। जेपी दलाल बोले- यह मेरी पहली बैठक है। अगली बैठक में शिकायत नहीं आएगी। इस मौके पर डीसी अजय कुमार, एसपी हिमांशु गर्ग, एसडीएम आशीष कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, शमशेर खरकड़ा, पूर्व मेयर रेनू डाबला और जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed