{"_id":"bfe2fcde4d13e191115c0602d2115be1","slug":"congress-kansar-rohtak-virus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश से कांग्रेस कैंसर खत्म, रोहतक में रह गया वायरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश से कांग्रेस कैंसर खत्म, रोहतक में रह गया वायरस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 25 Aug 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद को ठप करते हुए हंगामा करने वाले कांग्रेस सांसदों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला।
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का घेराव करने केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और दिल्ली के सांसद समेत कई विधायक यहां पहुंचे।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री बालियान ने कहा कि देश को 1947 में आजादी मिली थी, लेकिन इसके बाद भी देश गांधी, नेहरू, सिंधिया और हुड्डा परिवारों का गुलाम रहा। अब इनसे आजादी मिली है तो कांग्रेस व इन सभी को बदहजमी हो गई है।
इसलिए विकास के लिए पेश होने वाले बिलों का संसद में हंगामा करके विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस नाम का कैंसर फैला हुआ था, जिसे नरेंद्र मोदी नाम की दवाई ने खत्म कर दिया। उसके बावजूद कैंसर का एक वायरस रोहतक में रह गया, जिसे अगली बार खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को घोटालों वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन
इससे पहले, सोमवार दोपहर को भाजपाई मानसरोवर पार्क में जुटे। दोनों मंत्रियों के अलावा पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा, रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर और बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक भी पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ छोटूराम पार्क तक जुलूस निकाला गया। बालियान ने कहा कि कहा कि हुड्डा सरकार के दौरान सरकारी नौकरी में अपने रिश्तेदारों को भर लिया था। जीएसटी बिल आते ही उनको रुपया खाने को नहीं मिलेगा, इसलिए संसद में इसका विरोध किया जा रहा है। अब पूरे रोहतक संसदीय क्षेत्र में जाकर कांग्रेस व दीपेंद्र हुड्डा की असलियत बताई जाएगी।
रैक्सील और वाड्रा लैंड डील की जांच तेज
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार में कई घोटाले हुए हैं और उनकी जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। जांच में तेजी लाने के लिए कहा गया है। प्रदेश के रैक्सील घोटाले के अलावा वाड्रा लैंड डील मामले की जांच चल रही है और इनकी रिपोर्ट आने के बाद किसी को नहीं बख्शा जाएगा। घोटालों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस हंगामा कर रही है।
विधायक जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कांग्रेस कार्यकर्ता
बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक ने छोटूराम पार्क में माइक संभाला तो उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने मंत्री, सांसद और विधायक का नाम लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की जगह यहां पहुंचे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं बोल दिया। इस पर सभी की हंसी छूट गई और दोनों मंत्री भी खुद को रोक न सके। गलती का अहसास होने पर विधायक ने जुबान फिसलने की बात कही।
मंत्री ने कांग्रेस पर बने कार्टून की स्टोरी बताई
मंत्री धनखड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस इस तरह की पार्टी हो गई, जो भाजपा को घेरने की कोशिश करती है, लेकिन भाजपा उसकी ही पोल खोलकर रख देती है। इसको लेकर ही एक कार्टून बनाया गया है जो व्हाट्स एप पर चल रहा है। उसमें राहुल गांधी का सोनिया गांधी कान पकड़कर यह बोल रही हैं कि अपनी ही पोल खुलवाकर आ गये।