फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress itself has become unemployed: Dushyant Chautala

Rohtak News: कांग्रेस खुद हो गई बेरोजगार ः दुष्यंत चौटाला

Wed, 21 Dec 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress itself has become unemployed: Dushyant Chautala
विकास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। अमर उजाला
कांग्रेस खुद बेरोजगार हो गई है। हरियाणा में उसके कई धड़े हैं। पार्टी के नेता इसे पहले एक कर ले, फिर विकास की बात करें। भारत जोड़ों यात्रा से पहले कांग्रेस को जोड़ें। कांग्रेस राज में कई कंपनियां हरियाणा से बाहर चली गई थीं, लेकिन अब कंपनियों ने प्रदेश में 33 हजार करोड़ का निवेश किया है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए यह बात दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को जिला विकास भवन में कष्ट निवारण एवं परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इनसो बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रही थी, इसलिए सरकार ने छात्रों की तरफ से रखे 4 बिंदुओं पर बातचीत की। सरकार ने चारों बिंदुओं का समाधान किया और एक अतिरिक्त बिंदु को रखते हुए छात्रहित में निर्णय लिया। अब छात्रों को भी अपना आंदोलन समाप्त करके पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश को अच्छे चिकित्सकों की जरूरत है। छात्रों को भी यह समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को नौकरी दे रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठा रही है। हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड का एक नारकोटिक्स सेंटर पंचकूला में बनाया गया है। पुलिस भी लगातार नशा बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। परिवेदना समिति की बैठक में भी एक मुद्दा विभाग से संबंधित रहा, जिसका समाधान किया गया है। एक दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नववर्ष में सरकार की तरफ से कई योजनाएं हैं, जो धरातल पर देखने के लिए मिलेंगी। जनहित की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed