फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress is a family party, could not form an organization for 10 years: Vipul Goyal

कांग्रेस एक परिवार की पार्टी, 10 साल से संगठन नहीं बना सकी : विपुल गोयल

Sun, 15 Dec 2024 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress is a family party, could not form an organization for 10 years: Vipul Goyal
14सीटीके08-नगर निगम के सांझा बाजार का उद्घाटन करने के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातची
प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि कांग्रेस एक परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस 10 साल में अपने जिला अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर सकी, विधानसभा में विपक्ष का नेता चुनना तो और भी दूर की बात है। गोयल शनिवार को नए बस स्टैंड के नजदीक नगर निगम के साझा बाजार के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि नगर निगम की ओर से साझा बाजार में 13 स्वयं सहायता समूहों को 10 दुकानें अलॉट की गई हैं। यह दुकानें ऐसे शहरी स्वयं सहायता समूहों को अलॉट की गई हैं, जिनकी नियमित रूप से बैठकें आयोजित हो रही हैं, साथ ही नियमित बचत हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में एक ग्रुप को कॉस्मेटिक, दूसरे को कॉमन सर्विस सेंटर एवं टेलरिंग, तीसरे को पेंटिंग व पॉट, चौथे समूह को हैंडमेड ड्रेस एवं कारपेट, छठे ग्रुप को गोलगप्पे व बर्गर, सातवें को घर पर बने मसाले, आठवें को टिफिन सेवा, नौवें को घर पर बने अचार एवं स्वेटर, 10वें को शेक एवं पिज्जा, 11वें को घर पर बनी चॉकलेट एवं खाद्य पदार्थों, 12वें को खाद्य पदार्थों, 13वें को टिफिन सेवा एवं घर पर बने अचार उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें अलॉट की गई हैं। मौके पर नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी तथा गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed