फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress candidate alleges- Chief Minister violated the code of conduct

Rohtak News: कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप- मुख्यमंत्री ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

Thu, 20 Feb 2025 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate alleges- Chief Minister violated the code of conduct
रोहतक। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई ने राज्य चुनाव आयोग व निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जवाब में भाजपा इसे कांग्रेस की संभावित हार की बौखलाहट बता रही है।
विज्ञापन

शिकायत में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई का आरोप है कि मेयर व नगर निगम पार्षद के उम्मीदवारों की नामांकन सभा को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपया माह देने का काम हमारी सरकार करेगी। ये एक बड़ा काम है। इस बजट के अन्दर हम उसका बजट का प्रावधान कर लेंगे और इसको बजट के बाद जो ये अगला वर्ष आएगा उससे उसको चालू कर देंगे। किलोई का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कथन चुनावी नियमों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन

-----
मुख्यमंत्री ने 2100 रुपये प्रति माह महिलाओं को देने की नई बात नहीं कही। ये बातें पहले कहीं जा चुकी हैं। कांग्रेसी अपनी सामने दिखाई दे रही हार को देखकर बौखलाहट में ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा।

आज नाम वापसी व चुनाव चिह्न वितरण में व्यस्त हूं। अगर कोई शिकायत आई होगी तो देखेंगे।
मेजर गायत्री अहलावत, निर्वाचन अधिकारी, चुनाव नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed