फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress and India alliance will be marginalized politically: Barala

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन राजनीतिक रूप से चला जाएगा हाशिए पर : बराला

Mon, 03 Jun 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Congress and India alliance will be marginalized politically: Barala
रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला। संव
रोेहतक।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा लगातार कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही है। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व मंत्री विपुल गोयल और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया उपस्थित रहे।
चुनाव प्रबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के फीडबैक और एक्जिट पोल के आधार पर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। भाजपा का 400 पार का नारा साकार हो रहा। वर्ष 2014 में प्रदेश में भाजपा ने 7 सीटें जीती थीं। वर्ष 2019 में 10 सीटें जीती। इस बार भी कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर विश्वास है। प्रदेश में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

एक्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए बराला ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। इस बार राजनीतिक रूप से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हाशिए पर चला जाएगा। इस बात की संभावना राहुल गांधी को है, इसलिए बौखलाहट में इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि वह ऐसी पार्टी के नेता हैं, जिसने देश में तानाशाही का प्रदर्शन एक बार नहीं कई बार किया। कांग्रेस ने इमरजेंसी तक देश में लगाई। कांग्रेस को मीडिया और सर्वे करने वाली एजेंसियों पर भी विश्वास नहीं है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed