फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Conference on Indian knowledge tradition to be held on 4th and 5th at Mastnath University

Rohtak News: मस्तनाथ विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सम्मेलन 4 व 5 को

Wed, 02 Apr 2025 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Conference on Indian knowledge tradition to be held on 4th and 5th at Mastnath University
रोहतक। बीएमयू (बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय) में 4 व 5 अप्रैल को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बीएमयू रोहतक, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश व आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय पंजाब के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा गौरवशाली इतिहास से उज्ज्वल भविष्य की ओर निर्धारित किया गया है। सम्मेलन के आयोजक सचिव डॉ. दीपक यादव ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा अपने प्राचीन और समृद्ध इतिहास के लिए जानी जाती है, जिसने धार्मिक, दार्शनिक, वैज्ञानिक, साहित्यिक और कलात्मक क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इसकी जड़ें वेद, उपनिषद, शास्त्र, पुराण तथा अन्य शास्त्रीय ग्रंथों में निहित हैं, जो न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करते हैं, बल्कि जीवन के विविध पहलुओं को समझाने में भी सहायक हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रख्यात विद्वान, शिक्षाविद, और शोधकर्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। डॉ. दीपक यादव ने बताया कि अब तक 1 हजार से अधिक शोधार्थी इस सम्मेलन के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed