{"_id":"67420e1f75ae4252b707e224","slug":"conference-on-education-and-students-issues-in-delhi-from-27th-rohtak-news-c-17-roh1020-550028-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षा व विद्यार्थियों के मुद्दों पर दिल्ली में सम्मेलन 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षा व विद्यार्थियों के मुद्दों पर दिल्ली में सम्मेलन 27 से
विज्ञापन
रोहतक। छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) शिक्षा व विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन करने जा रही है। इसमें सरकारी स्कूलों की तालाबंदी, फीस वृद्धि, विश्वविद्यालयों के ग्रांट को खत्म करने, शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण, सांप्रदायिकरण, केंद्रीकरण का विरोध, शिक्षकों व गैर शिक्षकों की स्थाई भर्ती मुद्दे शामिल हैं।
तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर शनिवार को एमडीयू में प्रचार अभियान चलाया गया। मांग पर अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित कर रहा है। छात्र सम्मेलन की तैयारियों के लिए एमडीयू यूनिवर्सिटी में प्रचार अभियान चलाया गया। एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव उमेश मौर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य की विभिन्न सरकारें छात्र और शिक्षा हितों पर तेज हमले कर रही हैं। शिक्षा को बाजार की वस्तु बना कर आम लोगों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर सरकारी स्कूलों को तेजी से बंद कर रही है।
यूनिवर्सिटी की ग्रांट खत्म की जा रही है। शिक्षण संस्थानों में लाखों की संख्या में अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। नौजवानों को रोजगार देने के बजाय रोजगार के अवसरों को खत्म किया जा रहा है। इन्हीं समस्याओं के खिलाफ 27, 28, 29 नवंबर को यह छात्र सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें देश से हजारों छात्र, अभिभावक व शिक्षाविद शामिल होंगे। एआईडीएसओ के साथी विभिन्न विभागों में जाकर छात्रों के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।