फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Condemnation for not getting positive approval of the government on the demands of nursing cadre

Rohtak News: नर्सिंग कैडर की मांगों पर सरकार की सकारात्मक मंजूरी नहीं मिलने पर निंदा

Mon, 21 Aug 2023 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Condemnation for not getting positive approval of the government on the demands of nursing cadre
रोहतक।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा और ईएसआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक हुई। यहां एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता कुमारी व ईएसआई राज्य प्रधान अमीलाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर की मुख्य मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक मंजूरी नहीं देने की निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया।
एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि समिति की मुख्य मांगों में विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर के विभिन्न पदों की जॉब रिस्पांसिबिलिटी और ड्यूटी प्रोटोकॉल को लागू करना, नर्सिंग एलाउंस 7200 रुपये करना, नर्सिंग कैडर को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल करना व उच्च शिक्षा प्राप्त नर्सिंग अधिकारियों को डीएमईआर विभाग में शामिल करना, नर्सिंग डायरेक्टरेट का गठन शामिल है। इन पर अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। अगर शीघ्रता से उपरोक्त पर सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन अपने हकों के लिए बड़े आंदोलन को मजबूरन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए नीलम (महेंद्रगढ़), रानी (जींद), राजकुमार (सिरसा), प्रदीप (रेवाड़ी), दीपक (फरीदाबाद), हेल्सन (हिसार), दीपा सहोता (करनाल) व अन्य नर्सिंग अधिकारियों को राज्य स्तर पर संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed