{"_id":"6a25c5b500e19e0c780437de","slug":"computer-lab-assistants-to-protest-at-education-ministers-residence-on-11th-rohtak-news-c-17-roh1019-869049-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिक्षा मंत्री के आवास पर 11 को प्रदर्शन करेंगे कंप्यूटर लैब सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिक्षा मंत्री के आवास पर 11 को प्रदर्शन करेंगे कंप्यूटर लैब सहायक
Mon, 08 Jun 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कलानौर। हरियाणा के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर 11 जून को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के पानीपत स्थित आवास पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में कंप्यूटर लैब सहायकों के शामिल होने की संभावना है।
प्रदेश अध्यक्ष कर्मजीत संधू ने बताया कि कंप्यूटर लैब सहायक लंबे समय से सेवा सुरक्षा, वेतन वृद्धि, ओटीपी संबंधी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान और पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों और सरकार के समक्ष समस्याएं उठाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
प्रदेश महासचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि कंप्यूटर लैब सहायक वर्षों से शिक्षा विभाग में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब भी नौकरी की सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
संगठन ने सभी कंप्यूटर लैब सहायकों से 11 जून को पानीपत पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।