{"_id":"69a1f4582f5ba0954507689e","slug":"complaint-to-the-chief-minister-about-misuse-of-funds-in-jat-organizations-rohtak-news-c-17-roh1020-817408-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जाट संस्थाओं में धन के दुरुपयोग की मुख्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जाट संस्थाओं में धन के दुरुपयोग की मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
43-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चंडीगढ़ में शिकायत पत्र सौंपते प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष चंचल
रोहतक। जाट संस्थाओं में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए जाट संस्था बचाओ समिति आठगामा तपा बोहर और राष्ट्रीय जाट महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर संस्थाओं में अनियमिताओं के बारे में बताया।
एडवोकेट चंचल नांदल की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक शिकायत पत्र भी सौंपा जिसमें की जाट शिक्षण संस्था रोहतक में अनियमिताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने संस्थानों में धन के दुरुपयोग, सोसाइटी एक्ट 2012 का उल्लंघन करते हुए अपने चहेतों को नौकरियां देना व संस्था के कर्मचारियों से चंदा के रूप में वसूली करना आदि आरोप लगाए हैं।
उन्होंने सरकार से इन नौकरियां में अपना हस्तक्षेप करने के साथ जांच की मांग की। चंचल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जाट संस्था बचाओ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट चंचल नांदल, आठगामा तपा बोहर के प्रधान रणबीर नांदल, सचिव ऋषिपाल बालोठ, महेंद्र प्रताप गुलिया, अशोक नांदल आदि मौजूद रहे।