फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Common entrance exam will be held in MDU for admission

Rohtak: MDU में होगी कॉमन प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग, कल से ओपन होगा पोर्टल

Sun, 03 Jul 2022 03:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूराे, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूराे, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 03:51 AM IST
सार

स्कूल के बाद विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में अध्ययन का इंतजार समाप्त हो गया। MDU ने 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सों में प्रवेश का शेड्यूल तय किया है।

विज्ञापन
Common entrance exam will be held in MDU for admission
MDU Gate - फोटो : file photo

विस्तार

स्कूली शिक्षा पूरी कर विश्वविद्यालय की दहलीज पर कदम रखने का प्रदेश के विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। ये विद्यार्थी 4 जुलाई से विभिन्न पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए एमडीयू सोमवार से पोर्टल ओपन करने जा रहा है। विवि ने नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल तय कर लिया है। इसके तहत विद्यार्थी 22 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। यही नहीं, एमडीयू व सी-पास (सेंटर फॉर प्रोफेशनल एलाइड स्टडीज) गुरुग्राम में प्रवेश के लिए परीक्षा व काउसिंलिंग कॉमन होगी। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक उम्मीदवार दाखिले की तैयारी शुरू कर दें। एमडीयू ने प्रवेश प्रक्रिया को हरी झंडी देते हुए सोमवार से पोर्टल ओपन करने की तैयारी कर ली है। विवि की ओर से 12वीं के बाद चलाए जा रहे पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सों में से ज्यादातर में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें एमडीयू के पांच वर्षीय अंग्रेजी, गणित, विधि, कॉमर्स व एमबीए के अलावा फाइन आर्ट्स का छह वर्षीय कोर्स शामिल है। जबकि कुछ कोर्सों में मेरिट आधार पर आवेदकों को प्रवेश मिलेगा। इसमें बीसीए, अर्थशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होटल मैनेजमेंट के चार व पांच वर्षीय कोर्स में शैक्षणिक अंकों की मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बार एमडीयू व सी-पास ग्रुरुग्राम की काउंसिलिंग व प्रवेश परीक्षा कॉमन होगी। इसके अलावा बीटेक व बीफार्मा के कोर्सों में टेक्नीकल एजुकेशन की रेगुलेटरी बॉडी के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन व प्रवेश परीक्षा की देनी होगी प्रॉसेसिंग फीस 
एमडीयू ने दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। यह सामान्य वर्ग के एक हजार रुपये रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है। इनके लिए करीब 250 रुपये शुल्क तय किया गया है। 

अतिरिक्त विषय भी ले सकेंगे विद्यार्थी 
नए सत्र में विद्यार्थी एक से अधिक विषय के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। वे एक से अधिक विषय में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे आवेदकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विवि ने सामान्य वर्ग के 200 रुपये प्रति आवेदन व अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 50 रुपये प्रति आवेदन शुल्क तय किया है। 


एमडीयू ने दाखिला शेड्यूल तय कर लिया है। विवि की दाखिला प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू हो रही है। आवेदन करने वालों के लिए विवि सोमवार से पोर्टल ओपन करेगा। इसी दिन पोर्टल पर प्रॉस्पेक्टस भी अपलोड कर दिया जाएगा। एमडीयू व सी-पास गुरुग्राम की काउंसिलिंग व प्रवेश परीक्षा कॉमन होगी।  - प्रो. गुलशन तनेजा, कुलसचिव, एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed