{"_id":"67f194f6dd0de5ccd00a84e9","slug":"committee-will-investigate-into-the-case-of-harassment-of-pg-student-of-dental-college-rohtak-news-c-17-roh1020-629875-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेंटल कॉलेज के पीजी छात्र उत्पीड़न मामले में कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेंटल कॉलेज के पीजी छात्र उत्पीड़न मामले में कमेटी करेगी जांच
Sun, 06 Apr 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-05सीटीके60 पीजीआईडीएस में पट्टी बांधकर विरोध करते हुए पीजी छात्र। स्रोत: छात्र संगठन
रोहतक। पीजीआईडीएस के पीजी छात्र उत्पीड़न मामला गरमाने लगा है। शनिवार को इस मामले को लेकर पीजी छात्रों ने काली पट्टी बांधकर डेंटल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, आरडीए (रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) व केरल के डेंटल छात्र संगठन पीड़ित छात्र के समर्थन में आ गए हैं। इधर, संस्थान प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। सोमवार को कमेटी मामले की सुनवाई करेगी।
डेंटल कॉलेज में पीजी छात्र से मारपीट के मामले में अब दक्षिण के डेंटल कॉलेजों के छात्रों ने भी समर्थन दिया है। वहीं, पीजीआई के आरडीए प्रतिनिधि डाॅ. मुज्जफर खान ने बताया कि संगठन की ओर से मामले की जांच करने के लिए कमेटी बनाने की मांग की गई थी। इसके बाद निदेशक की ओर से कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में आरडीए की ओर से भी एक सदस्य को शामिल करना चाहिए, ताकि उन्हें भी कार्रवाई का पता चलता रहे। सोमवार को कमेटी आरोपी चिकित्सक को सस्पेंड नहीं करती है और हमारी बाकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आरडीए सदस्य हड़ताल कर सकते हैं। पीजीआई के साथ-साथ केरल, कालीकट के डेंटल छात्र संगठनों ने काली पट्टी बांधकर मामले में विरोध जताया।
पीजीआईडीएस में तीन दिन पहले पीजी छात्र ने शिक्षक पर मारपीट, कुर्सी से हमला करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद पीजी छात्र पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। इस मामले में अब देश के अन्य राज्यों के मेडिकल छात्र संगठनों से भी समर्थन मिल गया है।