फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Come to learn and go to serve: Prof. Rajbir

शिक्षार्थ आइए और सेवार्थ जाइए : प्रो. राजबीर

Mon, 11 Aug 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Come to learn and go to serve: Prof. Rajbir
एमडीयू में स्नातकोत्तर नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ उत्सव के दौरान कार्यक्रम
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को वेदपाठ के साथ स्नातकोत्तर नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ उत्सव की भव्य शुरुआत हुई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने नए प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को दीक्षा देते हुए जीवन में सफलता पाने और बेहतर इंसान बनने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थ आइए और सेवार्थ जाइए ही विश्वविद्यालय का मूल मंत्र है। एमडीयू केवल डिग्री हासिल करने का केंद्र नहीं, बल्कि यह ज्ञान, अनुसंधान और चरित्र निर्माण का पावन स्थल है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 13 अगस्त को यूनिवर्सिटी आउटरीच एप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि यूएन वूमेन इंडिया, राष्ट्र प्रतिनिधि कांता सिंह रहीं। प्रो. वेद प्रकाश ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत को सर्वोच्च मंत्र बताया।
विज्ञापन

कांता सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन भर सीखते रहने की आदत विकसित करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता पर चिंता जताते हुए उन्होंने युवाओं से महिला हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक ने कहा कि यह उत्सव छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि व सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने भी कार्यक्रम में संबोधन किया। डिप्टी डीन डीएसडब्ल्यू प्रो. सोनू व निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने समन्वयन सहयोग दिया। सेंटर फॉर बायो इंफोर्मेटिक्स की निदेशिक डाॅ. महक डांगी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर डाॅ. शरणजीत कौर और डाॅ. शिमला भी मौजूद रहीं।


बॉक्स
चार क्रेडिट का एक कोर्स शुरू किया
एमडीयू में चार क्रेडिट का एक कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में 180 घंटे विद्यार्थी को काम करना होगा। जो काम विद्यार्थी को आउटरीच एप में अपलोड करना होगा। अगर विद्यार्थी 90 घंटे काम करता है तो उसको दो क्रेडिट और 180 घंटे काम करता है तो चार क्रेडिट दिए जाएगे। डीएमसी में विद्यार्थियों को ग्रेडिंग दी जाएगी। इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाएगा।

एमडीयू में स्नातकोत्तर नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ उत्सव के दौरान कार्यक्रम

एमडीयू में स्नातकोत्तर नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ उत्सव के दौरान कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed