फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Colony will be valid before elections, 53 got green signal, corporation sent list of 70 for approval

चुनाव से पहले वैध होंगी कॉलोनी, 53 को मिली हरी झंडी, 70 की सूची मंजूरी के लिए भेजी निगम ने

Fri, 28 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Colony will be valid before elections, 53 got green signal, corporation sent list of 70 for approval
रोहतक। लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। 53 कॉलोनियों की सूची को हरी झंडी मिल चुकी है, जबकि 70 कॉलोनियों की सूची तैयार करके नगर निगम ने सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कॉलोनाइजर व प्लॉट मालिकों से आग्रह किया है कि वे कॉलोनी को वैध करने के लिए आवेदन करें। सरकार द्वारा तय नियमों के तहत उसे वैध किया जाएगा। साल 2004, 2013, 2018 में ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन

वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शहर की 53 कॉलोनियों की सूची मुख्यालय से नगर निगम के पास भेजी गई थी। पूछा गया था कि क्या ये कॉलोनियां निर्धारित मापदंड पूरा करती हैं। निगम की तरफ से उक्त कॉलोनियों को वैध करने की सहमति दे दी गई है। साथ ही नगर निगम ने अपने स्तर पर शहर की 70 अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार की। उनको नगर निगम हाउस में पास करवाकर मुख्यालय के पास वैध करने के लिए भेजा है। अभी मुख्यालय से कोई जवाब नहीं आया है। आयुक्त ने बताया कि अगर शहर में कोई अवैध एरिया है तो संबंधित कॉलोनाइजर, प्लॉट मालिक या एनजीओ आकर वैध करने के लिए आवेदन दे सकती है। साथ ही नगर निगम पार्षद चाहे तो अवैध कॉलोनी में कैंप लगाकर उसे वैध करने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

निजी कोचिंग सेंटरों की होगी जांच, पोस्टर व बैनर हटवाएंगे
आयुक्त ने बताया कि निगम को शिकायत मिली है कि शहर में निजी कोचिंग सेंटर संचालक लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पार्किंग की जगह तक नहीं छोड़ी गई है। साथ ही जगह-जगह अपने पोस्टर व बैनर लगा रखे हैं। ऐसी सामग्री को नवंबर माह के पहले सप्ताह में हटाया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल रोड बनेगा नो वेंडिंग जोन
शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाले सिविल रोड को नई स्ट्रीट पॉलिसी के तहत नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। उक्त मार्ग पर कहीं भी रेहड़ी या फड़ी नहीं लगेगी। निगम की टीम जल्द बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी।
एनजीओ चलाएंगे पार्क, डेढ़ करोड़ में होगी सड़कों की मरम्मत
निगम आयुक्त ने बताया कि नई योजना के तहत शहर के पार्कों को एनजीओ के हाथों में दिया जाएगा। इसके लिए निगम एनजीओ को 4 रुपये प्रति गज के हिसाब से मासिक राशि देगी। सही कार्य करने वाली एनजीओ को अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ का टेंडर लगाया गया है। हर वार्ड की सड़क ठीक कराएंगे। साथ ही बार-बार सड़क या गली टूटने पर टेंडर न करना पड़े, इसके लिए जेड पेंच स्कीम लागू करेंगे। इसमें ठेकेदार पूरे साल गड्ढा होते ही उसे भरेगा।
कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य, लाइसेंस के लिए गाइड लाइन का इंतजार
शहर में कुत्ता पालने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही उसे बाहर घुमाते समय मुंह पर छिक्का लगा होना चाहिए। ताकि वह किसी को काट न सके। बंदर व दूसरे बेसहारा पशु पकड़ने के लिए टेंडर लगाए गए हैं।

कब कितनी कॉलोनी की गई वैध
साल कॉलोनियों की संख्या
2004 70
2013 34
2018 99
अब प्रस्तावित 123
पहले चरण में ये कॉलोनी होंगी वैध
वन सिटी, वन सिटी गोहाना व सेक्टर 37, गढ़ी बोहर आउटर, विकास नगर कॉलोनी, मस्तनाथ नगर कॉलोनी-2, मस्तनाथ नगर, गोरखनाथ कॉलोनी, गढ़ी बोहर आउटर 1, गढ़ी बोहर आउटर-2, रामराज नगर कॉलोनी, राजीव नगर कॉलोनी, राजेंद्र नगर, राजीव नगर पार्ट 2, फ्रेंड्स कॉलोनी, गढ़ी बोहर आउटर-3, गढ़ी बोहर आउटर-4, मस्तनाथ नगर, आउटर बोहर, आउटर बैंयापुर एक, दो, तीन व चार, शुभम एंक्लेव 1434, फ्रेंड्स कॉलोनी नजदीक गढ़ी बोहर, फ्रेंड्स कॉलोनी सेक्टर 28, आउटर पहरावर, आउटर सुनारिया कलां, राजेंद्र नगर नजदीक कुताना, आउटर बोहर 1, 2 व 3, शीतल कॉलोनी नजदीक सुनारियां कलां, सूर्य नगर, बरसी नगर, शिव कॉलोनी, सूर्य कॉलोनी, शिव विहार कॉलोनी, आउट-4 बोहर, राजीव नगर, आउटर 5 बोहर, आउटर 5 गढ़ी बोहर, आउटर 6 बोहर, आउटर 1 व 2 पाड़ा व आउटर कुताना।
नोट : यह सूची नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed