फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Collegium elections in Jat institution today

Rohtak News: जाट संस्था में कॉलेजियम चुनाव आज, 7805 आजीवन सदस्य करेंगे मतदान

Sun, 04 Feb 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Collegium elections in Jat institution today
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव को लेकर बिसात बिछ गई है। संंस्था के 95 कॉलेजियम के लिए 4 फरवरी को मतदान होगा। इसमें संस्था के 7805 आजीवन सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे। यह सदस्य गवर्निंग बॉडी का चुनाव करेंगे। शनिवार को कर्मचारियों को चुनावी कार्यों की जानकारी देने के लिए रिहर्सल हुई। चुनाव अधिकारी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्था के चुनाव अधिकारी एडीसी महेश कुमार ने संस्था के कॉलेजियम चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। चुनाव शांतिपूर्वक व पारदर्शिता के साथ कराने के लिए पोलिंग पार्टियों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उनको पहचान पत्र दिए गए। जाट स्कूल में पोलिंग पार्टियों के लिए बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र पर मतदान कराने व बूथ से संबंधित सभी प्रकार के प्रबंधन के लिए रिहर्सल कराई गई। वहीं, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी मीटिंग के माध्यम से दिशा निर्देश देकर चुनाव को शांतिपूर्ण कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने संस्था प्रशासक के ओएसडी डॉ. नवनीत अहलावत के साथ पोलिंग बूथों पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों का परिचय जाना व सभी पार्टियों को समय पर जाट स्कूल के केंद्रों से चुनाव संबंधित सामान लेकर निर्धारित बूथों पर पहुंचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए 95 बूथ बनाए गए हैं। इन पर बैलेट पेपर से चुनाव होगा। मतदान सुबह 8 से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। मतों की गिनती का कार्य उसी दिन पोलिंग बूथ पर होगा। विजेता की औपचारिक घोषणा मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में बनाए गए मुख्य केंद्र पर होगी। किसी भी मतदाता को केंद्र पर मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के लिए 10 एआरओ के साथ अन्य अधिकारी भी निगरानी बनाए रखेंगे। ओएसडी डॉ. नवनीत अहलावत ने कहा कि मतदान के लिए संस्था का बनाया गया पहचान पत्र ही मान्य होगा। इसके बगैर कोई भी आजीवन सदस्य मतदान नहीं कर पाएगा।

दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए चलेगा ई रिक्शा
चुनाव के दौरान संस्था के दिव्यांग, बुजुर्ग व बीमार आजीवन सदस्यों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा व व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। इन्हें पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed