फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   college property dispute

कॉलेज की जमीन को लेकर सोनाली फौगाट से एक घंटे चली मीटिंग में नहीं बनी बात

Mon, 07 Oct 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
college property dispute
college property dispute
आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बालसमंद में भाजपा प्रत्याशी सोनाली फौगाट से कॉलेज जमीन को लेकर ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक बातचीत की। बात नहीं बनने पर ग्रामीण बीच में ही उठकर चले गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बालसमंद गांव भाजपा प्रत्याशी सोनाली फौगाट का ननिहाल है। सोनाली के ननिहाल में कॉलेज की जमीन को लेकर पिछले काफी वर्षों से विवाद चला आ रहा है। सोनाली के प्रत्याशी घोषणा के बाद ही सोशल मीडिया के जरिये ननिहाल के ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विक्रम कासनिया, विजेंद्र ने बताया कि प्रचार शुरू होने से पूर्व सोनाली अपने ननिहाल के ग्रामीणों से कॉलेज की जमीन की बात करने रविवार रात करीब दस बजे आईं। देर रात तक चली बातचीत में सोनाली ने कहा कि विधायक बनने पर नई जमीन पर कॉलेज बिल्डिंग बनवा दूंगी। बातचीत में कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो ग्रामीण मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

इस बारे में जब भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं की। इस दौरान महेंद्र सरपंच प्रतिनिधि, अरुण दत्त युवा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद, हंसराज बैनीवाल चेयरमैन, विक्रम कासनिया, कालू मेंबर, जयवीर पंच, जगदीश, राजकुमार लौरा, विजेंद्र सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
डेढ़ वर्ष से कॉलेज के करीब 350 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कक्षाएं गांव के राजकीय स्कूल में लग रही है। बिल्डिंग बनने वाली जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है।
वर्जन
कॉलेज की जमीन को लेकर पंचायत तीन बार केस जीत चुकी है। देर रात भाजपा प्रत्याशी से हुई मीटिंग में बात सिरे नहीं लग पाई।
- महेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बालसमंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed