फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cold will increase after the first rain of winter, temperature will be at 7 degrees

Rohtak News: सर्दियों की पहली बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, तापमान होगा 7 डिग्री पर

Sun, 08 Dec 2024 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cold will increase after the first rain of winter, temperature will be at 7 degrees
बहादुरगढ़। सर्दियों की पहली बारिश के आसार अब बन रहे हैं। इसके बाद ही ठंड अपने पांव फैलाना शुरू कर देगी। बहादुरगढ़ में बारिश और ठंड का इंतजार अब खत्म होने की संभावना है। 8 दिसंबर की रात को मौसम करवट लेगा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, 9 दिसंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 11 दिसंबर तक हल्का कोहरा भी रहेगा। बहादुरगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 8 दिसंबर की रात हल्की बारिश के आसार है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर पहुंच सकता है। वहीं, दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 39 से 90 प्रतिशत तक रहा। 9 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा और ठंड बढ़ेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 10 और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 से 24 और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रह सकता है। 12 दिसंबर को तापमान में एक बार फिर इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री तक रह सकता है। शनिवार को आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। इसके कारण लोगों को दोपहर के समय हल्की गर्मी भी महसूस हुई।
विज्ञापन




कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

इस बार कोहरे का सीजन नवंबर में ही शुरू हो गया था। हालांकि यह एक-दो दिन ही रहा। सीजन का पहला घना कोहरा 17 से 20 नवंबर तक छाया था। अब 8 से 11 दिसंबर तक एक बार फिर हल्के से घना कोहरा रहने की संभावना है। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और लोगों को परेशानी होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार सामान्य से कम कोहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed