फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cold wave troubled, fog stopped the speed of vehicles

Rohtak News: शीतलहर ने सताया, धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cold wave troubled, fog stopped the speed of vehicles
रोहतक।
विज्ञापन

शनिवार को भी धुंध और शीतलहर ने सताया। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रीााव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव आएगा। इससे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में रात का तापमान गिरने की संभावना है।
धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कई ट्रेनें देरी से चलीं। जाखल-दिल्ली पैसेंजर (04432) 34 मिनट की देरी से, हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस (04090) 13 मिनट, जींद दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल (04424) 38 मिनट, किसान एक्सप्रेस (14732) 36 मिनट, दिल्ली-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल (04969) 33 मिनट, जींद दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल (04424) 38 मिनट की लेट रही।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान इकाई के अंक बना हुआ है। यह स्थिति अभी बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव से उत्तर पूर्वी हवाएं चलना संभावित है। 23 दिसंबर को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 24 से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस कारण कुछ क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई 300 पार
शनिवार को भी जिले का एक्यूआई 300 पार रहा। यह शनिवार सुबह 11 बजे सबसे अधिक 301 दर्ज किया गया। एक्यूआई न्यूनतम 200 रहा। बारिश होने या तेज हवा चलने से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed