फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM's roar in Paharwar...If one has to take up arms to protect religion, then that too is a form of penance

Rohtak News: पहरावर में सीएम की हुंकार...धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना पड़े तो वह भी तपस्या का एक रूप

Sat, 31 May 2025 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
CM's roar in Paharwar...If one has to take up arms to protect religion, then that too is a form of penance
30सीटीके03...गोहाना की बेटी सानिया को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व साथ मौजूद भाजप
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। देश सेवा व सेना में अग्रणी युवाओं के प्रदेश हरियाणा में भगवान परशुराम का संदेश अत्यंत प्रेरक है। उनका कहना था कि धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना पड़े तो वह भी तपस्या का ही एक रूप है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए। यह कहना है सीएम नायब सैनी का। वह शुक्रवार को पहरावर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि शैक्षणिक व कृषि की दृष्टि से अहम रोहतक में भगवान परशुराम का जयंती समारोह किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। यह सराहनीय है।
विज्ञापन

उनकी जयंती पर पहरावर की धरती से 61.23 करोड़ की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन व 54.26 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास कर बेहद खुशी हो रही है। गौड़ संस्था को 51 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। अरोड़ा वंश के संस्थापक अरूट महाराज की जयंती की शुभकामना देते हुए सीएम ने कहा कि उनका जीवन सेवा व संस्कारों से पूर्ण रहा है। गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समारोह से पहले जयहिंद सेना प्रमुख नवीन को उनके आवास, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता महेंद्र पांचाल को लाखन माजरा चौकी व प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमन वशिष्ठ को उनके निवास पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे छोड़ा।

इस मौके पर संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री रणबीर गंगवा, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, यूपी से सांसद सतीश गौतम, मेयर रामअवतार, विधायक विमला, मुकेश शर्मा, पवन, देवेंद्र अत्रि, पूर्व मंत्री रामबिलास, पूर्व जनरल डीपी वत्स समेत, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

30सीटीके03...गोहाना की बेटी सानिया को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व साथ मौजूद भाजप

30सीटीके03...गोहाना की बेटी सानिया को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व साथ मौजूद भाजप

30सीटीके03...गोहाना की बेटी सानिया को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व साथ मौजूद भाजप

30सीटीके03...गोहाना की बेटी सानिया को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व साथ मौजूद भाजप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed