फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM's rally in Meham today, will gift projects worth Rs 250 crore

Rohtak News: महम में सीएम की रैली आज, 250 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sun, 05 Apr 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
CM's rally in Meham today, will gift projects worth Rs 250 crore
महम में सीएम की रैली के लिए लगाया गया वाटरप्रूफ टेंट। संवाद
महम (रोहतक)। राजकीय महाविद्यालय महम में रविवार दोपहर एक बजे होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। अनाज मंडी में रबी फसलों की खरीद के चलते पहली बार कॉलेज परिसर में होने वाली रैली से सीएम कस्बा वासियाें को 250 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

यहां सुरक्षा के लिए पुलिस के 600 जवान तैनात रहेंगे। शनिवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता व एसपी गौरव राजपुरोहित ने रैली की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर तीन बजे हिसार रोड स्थित खेल स्टेडियम में उतरेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की रैली को लेकर उपायुक्त ने विकास रैली के रूट का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रैली के पंडाल में प्रबंधों व मुख्य मंच के साथ बनाए सांस्कृतिक मंच का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंडाल चार सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेंटर में इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने रैली के आयोजन को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। रैली में आमजन के लिए बैठने के प्रबंधों, पेयजल, अस्थायी शौचालयों व अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया। यहां एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। रैली की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा करेंगे। रैली में सीएम के अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, रणवीर गंगवा, कृष्ण बेदी, मेयर रामअवतार वाल्मीकि व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
--------
32 बाई 56 फीट का बनाया मुख्य मंच

विकास रैली में मुख्यमंत्री के बैठने के लिए 32 बाई 56 फीट का मुख्य मंच बनाया गया है। इस पर लगभग 40 नेताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बारिश की संभावना के चलते वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसमें छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इन विकास कार्यों का होगा शिलान्यास
सीएम रैली में 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें बस स्टैंड, रिहायशी सेक्टर, अस्पताल, उत्तर दिशा का बाईपास की घोषणा के अलावा 81 करोड़ की लागत से जुई फीडर से पानी महम जलघर तक लाने की योजना, भराण रोड पर नगर पालिका की ओर से निर्मित सामुदायिक केंद्र, सैनी सामुदायिक केंद्र 30 से अधिक उद्घाटन शामिल हैं। सीएम दांत व नाक कान गले के चलते-फिरते अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। बस में बने अस्पताल की सुविधा उद्योगपति राजेश जैन की ओर से उपलब्ध कराई गई है।
ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
निरीक्षण के बाद रैली के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। महम स्थित विश्राम गृह में उन्होंने कहा कि अधिकारी सौंपी गई हर जिम्मेदारी निष्ठा से निभाएं। सुरक्षा जांच के बाद ही पंडाल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

महम में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू रहेगी। इसके तहत ड्रोन व अन्य उड़ने वाले उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed