फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM will honor meritorious students of Haryana on September 25

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 25 सितंबर को हरियाणा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे सीएम

Tue, 20 Sep 2022 02:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 02:06 AM IST
सार

रोहतक में एमडीयू के राधाकृष्णनन सभागार में होगा अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सूची में शामिल विद्यार्थी ही सम्मानित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। 

विज्ञापन
CM will honor meritorious students of Haryana on September 25
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 25 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह रोहतक में एमडीयू के राधाकृष्णनन सभागार में होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन


रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा-2022 में 10वीं और 12वीं कक्षा में जिले में टॉप थ्री रैंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें फोन और मैसेज के जरिये समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया गया है।

विज्ञापन

 

समारोह में एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, उपायुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, पुलिस कप्तान उदय सिंह मीना भी उपस्थित रहेंगे। अमर उजाला की ओर से इससे पहले सोनीपत, करनाल, पंचकूला और हिसार में भी इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सम्मानित किए जाने वाले विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी टॉपर्स की सूची के अनुसार हैं। इस सूची में शामिल विद्यार्थी ही सम्मानित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्हें अपनी मार्कशीट और आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed