फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM will give the gift of development works worth 60 crores today

Rohtak News: सीएम आज 60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम

Fri, 30 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 30 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
CM will give the gift of development works worth 60 crores today
29सीटीके16...पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए तैयारियां करते श्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पहरावर गांव में शुक्रवार को होने वाले राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर जिलावासियों को 60 करोड़ से अधिक रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक वीरवार देर शाम तक समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त रहे। यही नहीं, सीएम के आगमन से पूर्व यहां बिजली के 20 खंभे बदल दिए गए हैं। सड़क भी करीब पांच फीट चौड़ी की गई है।
इन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होगा

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें 50 लाख से अधिक राशि से निर्मित बसंतपुर से धामड़ गांव तक संपर्क मार्ग, 90 लाख से अधिक राशि से पूर्ण किया गया काहनी से रिवाड़ा वाला रास्ता व लघु सचिवालय परिसर में 4 करोड़ 56 लाख से अधिक राशि से निर्मित ईवीएम भंडार गृह शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 54 करोड़ से अधिक राशि से पूरी होने वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 40 करोड़ से गोहाना-लाखन माजरा-महम-भिवानी (16.0 किमी से 53.7 किमी तक) सड़क का सुदृढ़ीकरण, करीब तीन करोड़ से स्थानीय नागरिक अस्पताल में डीईआईसी भवन का निर्माण, एक करोड़ रुपये से भैणी सुरजन में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, चार करोड़ से जिला उद्योग केंद्र व 6 करोड़ से कलानौर अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए रिहायशी क्वार्टरों के नए भवन का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहरावर ने अच्छे मकसद के लिए दी संस्था को जमीन : डॉ. अरविंद शर्मा
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पहरावर ने अच्छे मकसद के लिए गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को जमीन दान में दी थी। कांग्रेस ने इसमें न केवल तकनीकी पेच फंसाया, बल्कि इसका समाधान करने के बाद छिपने का काम किया। भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तकनीकी अड़चन दूर की और जमीन गौड़ संस्था को देना सुनिश्चित किया। डॉ. अरविंद शर्मा वीरवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। पत्नी डॉ. रीटा शर्मा व प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक भी उनके साथ रहे।


समारोह में लगाईं रोडवेज की 247 बसें
समारोह के लिए परिवहन विभाग ने 1401 रोडवेज बसें लगाई हैं। जिले से 247 बसें समारोह में जाएंगी। इनमें से 170 बसें रोहतक डिपो से हैं। शेष आरटीए और अन्य जिलों से हैं। ये बसें वीरवार शाम को ही विधानसभा क्षेत्र अनुसार विभिन्न गांवों के लिए भेज दी गईं। शुक्रवार सुबह बसें लोगों को लेकर पहरावर पहुंचेंगी। समारोह के बाद लोगों वापस भी छोड़ा जाएगा। ऐसे में जिन रूट से बसें हटाई गई हैं, वहां यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के 300 वाॅलंटियर रहेंगे तैनात

उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा व अन्य प्रशासनिक उच्च अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भगवान परशुराम जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के 300 वाॅलंटियर तैनात रहेंगे।

29सीटीके16...पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए तैयारियां करते श्

29सीटीके16...पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए तैयारियां करते श्

29सीटीके16...पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए तैयारियां करते श्

29सीटीके16...पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए तैयारियां करते श्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed