फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM will give Shagun Kothli to 32 thousand sisters on Teej

Rohtak News: तीज पर 32 हजार बहनों को शगुन की कोथली देंगे सीएम

Sat, 03 Aug 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
CM will give Shagun Kothli to 32 thousand sisters on Teej
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। श्रावण मास की हरियाली तीज पर मुख्यमंत्री नायब सैनी 32 हजार महिलाओं को उपहार स्वरूप कोथली भेंट करेंगे। इसके लाखनमाजरा के उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप को 32 हजार थैलियां बनाने का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 5 अगस्त तक पूरा करना है। इसके लिए 8 गांवों की 200 बहनें जुटी हुई हैं। सरकार के इस उपहार ने इन महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मुहैया कराया है।
तीज पर्व पर बहनों के घर मायका पक्ष की ओर से कोथली भेजी जाती है। इसमें तीज की मिठाई घेवर, सुहाग की प्रतीक चूड़ियां, मेहंदी व बिंंदी दी जाती हैं। प्रदेश सरकार ने भी त्योहार पर बहनों को उपहार में यह कोथली देने की योजना बनाई है। इसके लिए उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप को कपड़े की 32 हजार थैलियां बनाने का ऑर्डर दिया गया है। लाल रंग के साटन के थैले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद व मुख्यमंत्री नायब सैनी की तस्वीर भी लगी है। ये थैलियां बनाने के लिए समूह की सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटी हुई हैं। ऑर्डर की 2200 थैलियां चंडीगढ़ भेजी जा चुकी हैं, शेष 30 हजार थैलियां 5 अगस्त को सुबह जींद भेजी जाएंगी। यहां भाजपा की ओर से महिलाओं का कार्यक्रम रखा गया है। यहां मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। यहीं ये थैलियां बहनों को वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

8 गांवों की 200 बहनों को होगा आर्थिक लाभ
सीएम के इस ऑर्डर से समूह की महिलाओं को बड़ा काम मिला है, साथ ही 200 महिलाओं को थैलियां बना कर देने पर आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार प्रत्येक थैली के लिए 17.50 रुपये के हिसाब से भुगतान करेगी। ऑर्डर तैयार करने में लाखनमाजरा, चांदी, इंद्रगढ़, खरेंटी, बैंसी, खरक, गोगाहेड़ी, निंदाना व अन्य गांव की महिलाएं जुटी हुई हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए काम करने वाला एक एनजीओ भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैली में यह भी रहेगा
लाल रंग के साटन के कपड़े से थैलियां बनाई गई हैं। इन पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी लगी हैं। इनमें चूडियां, मेहंदी, बिंदी व घेवर डाला जाएगा। इसके बाद यह थैली बहनों को दी जाएंगी।

वर्जन
मुख्यमंत्री की ओर से 32 हजार थैलियां बनाने का ऑर्डर मिला है। इन्हें तैयार करने में करीब दस गांव की 200 महिलाएं लगी हैं। प्रत्येक थैली के लिए 17.50 रुपये मिलेंगे। थैली का कपड़ा, धागा, डोरी, मेहनत हमारी है। ये थैलियां 5 अगस्त की सुबह तक तैयार करके जींद भेजनी हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।
- मानता शर्मा, संचालक, उन्नति सेल्फ हेल्फ ग्रुप लाखनमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed