{"_id":"6828e12b6716ecf4230aa919","slug":"cm-will-give-many-gifts-today-in-guru-gorakhnaths-manifestation-ceremony-rohtak-news-c-197-1-snp1003-136766-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह में आज सीएम देंगे कई सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह में आज सीएम देंगे कई सौगात
Sun, 18 May 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 18 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह की
सोनीपत। नई अनाज मंडी में 18 मई को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिले को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के तहत गोहाना शहर में पानी की आपूर्ति बेहतर होगी। अक्तूबर 2023 में वैध हुई पांच कॉलोनियों में पेयजल लाइन डाली जाएगी। मीनाक्षी कॉलोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन, श्रीरामशरणम् कॉलोनी, गोवर्धन कॉलोनी व ज्योतिबा फुले कॉलोनी के लोग लंबे समय से पानी आपूर्ति की मांग कर रहे थे।
साथ ही पांच बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत व अन्य कार्य किए जाएंगे। शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए 15.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की ओर से जनवरी 2024 में बजट मंजूर किया गया था। योजना के तहत गन्नौर शहर में पेयजल लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
यहां नौ एमएलडी का वाटर वर्क्स के नजदीक 3 एमएलडी का वाटर वर्क्स बनाया जाएगा। बड़ी रोड, एसडीएम कॉम्प्लेक्स और अगवानपुर रोड पर पानी आपूर्ति के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। पटेल नगर एक्सटेंशन, मनजीत कॉलोनी, हरिनगर कॉलोनी, बेगा रोड व वसंत विहार में पाइपलाइन डालकर पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। शहर में 55 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जाएगी।